Driving License (Learning) मिलेगा घर बैठे! बस करना होगा ये काम

अगर आप सड़क पर वाहन चला रहे हैं तो इसके लिए सरकार द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस दिया जाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जुलाई 2025 10:46 IST
ख़ास बातें
  • ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पहले लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस मिलता है।
  • घर बैठे ऑनलाइन भी लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस पा सकते हैं।
  • ड्राइविंग लाइसेंस के लिए PARIVAHAN SEWA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।

Photo Credit: Unsplash/Bas Peperzak

अगर आप सड़क पर वाहन चला रहे हैं तो इसके लिए सरकार द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस दिया जाता है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस अगर कोई वाहन चलाता हुआ पकड़ा गया तो जुर्माना हो सकता है। अगर आपने अभी तक अपना ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवाया है तो जल्द ही बनवा लें। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए पहले लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस (Learner Driving Licence) मिलता है और उसके बाद पक्का ड्राइविंग लाइसेंस मिलता है। आज के व्यस्त जीवन में ऑफलाइन लाइसेंस केंद्र पर जाना और लंबी कतारों में खड़े होकर लाइसेंस बनवाना बहुत ज्यादा लंबी प्रक्रिया हो सकती है। इसके अलावा आप घर बैठे ऑनलाइन भी लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस पा सकते हैं। यहां हम आपको ऑनलाइन लर्नर लाइसेंस पाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ऑनलाइन लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस कैसे पाएं

Advertisement
  • सबसे पहले आपको आपको PARIVAHAN SEWA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • उसके बाद आपको ऑनलाइन टेस्ट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आप एक अलग पोर्टल पर पहुंच जाएंगे और यहां पर आपको सारथी पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको अपने राज्य का चयन करना है।
  • अब आपको कई सारे ऑप्शन नजर आएंगे और आपको Apply for Learner Licence पर क्लिक करना है।
  • अब आप Applicant with Aadhaar पर क्लिक करके प्रोसिड कर सकते हैं।
  • अब आपको अपना आधार नंबर या वर्चुअल आईडी दर्ज करना है और इसके बाद पंजीकृत नंबर पर प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करना है।
  • अब आपको अपना नाम, पता और निजी जानकारी दर्ज करके आगे बढ़ना है।
  • आगे आपको स्क्रीन पर दी गई सभी जानकारी दर्ज करनी हैं और आगे बढ़ते जाना है। इसके लिए आपको कई दस्तावेज जैसे कि पता प्रमाण पत्र, पहचान प्रमाण पत्र और आयु प्रमाण पत्र की जरूरत होगी।
  • सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको फीस का भुगतान करना होगा और आपको आवेदन संख्या मिलेगी, जिसे सहेज कर रखें।

ऑनलाइन लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट कैसे दें

  • इसके बाद आपको नियुक्ति के लिए दोबारा उसी सारथी पोर्टल पर जाना है और Online LLTest(STALL) ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको वहां दी गई जानकारी जैसे कि LL एप्लिकेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना है।
  • अब ऑनलाइन अपना टेस्ट दे पाएंगे। टेस्ट में पास होने पर आपको लर्निंग लाइसेंस जारी किया जाएगा।
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि आपने चाहे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है या ऑफलाइन। मगर आपको फुल ड्राइविंग लाइसेंस पाने के लिए अपने नजदीकी आरटीओ में टेस्ट देना होगा। सभी जरूरी दस्तावेज और अपनी फीस स्लिप साथ जाना होगा। अगर आप ड्राइविंग टेस्ट में पास हो जाते हैं तो उसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस दिए गए पते पर भेज दिया जाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  5. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  7. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  8. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  9. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  10. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.