महज 4,999 रुपये वाला ये डिवाइस नॉर्मल TV को बना देगा 4K एडवांस स्मार्ट टीवी, Xiaomi ने किया लॉन्च

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Xiaomi TV Stick 4K को लॉन्च कर दिया है। सामान्य टीवी को स्मार्ट टीवी में बदलने वाला यह डिवाइस लोगों को किफायती दामों में एडवांस फीचर्स का अनुभव प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 फरवरी 2023 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने भारतीय बाजार में Xiaomi TV Stick 4K को लॉन्च कर दिया है।
  • Xiaomi TV Stick 4K की कीमत 4,999 रुपये यानी कि करीबन 60 यूएस डॉलर है।
  • Xiaomi TV Stick 4K एक सामान्य टीवी को स्मार्ट टीवी में तब्दील कर देता है।

Xiaomi TV Stick 4K Android TV 11 ओएस पर काम करता है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Xiaomi TV Stick 4K को लॉन्च कर दिया है। सामान्य टीवी को स्मार्ट टीवी में बदलने वाला यह डिवाइस लोगों को किफायती दामों में एडवांस फीचर्स का अनुभव प्रदान करता है। कुछ दिनों पहले Xiaomi TV स्टिक 4K का टीजर जारी किया गया था। यहां हम आपको बता रहे हैं कि शाओमी द्वारा लॉन्च की गई इस नई डिवाइस के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Xiaomi TV Stick 4K की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Xiaomi TV Stick 4K की कीमत 4,999 रुपये यानी कि करीबन 60 यूएस डॉलर है। उपलब्धता की बात की जाए तो यह कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट Mi.com पर एक्सक्लूसिव है। यह डिवाइस बिक्री के लिए 20 फरवरी 2023 से उपलब्ध होगा।
 

Xiaomi TV Stick 4K के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Xiaomi TV Stick 4K डिवाइस एक टीवी स्टिक है जो आमतौर पर एक सामान्य टीवी को प्लग इन करने के बाद स्मार्ट टीवी में तब्दील कर देता है। इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 4K रेजॉल्यूशन का सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी विजन के सपोर्ट के साथ आता है। शाओमी के इस इवाइस में बिल्ट इन क्रोमकास्ट भी दिया गया है। TV Stick 4K को मूल रूप से 2021 में लाया गया था। अब यह भारतीय बाजार में अपनी जगह बना रहा है। नया TV Stick 4K मॉडल एक एमआई वॉयस रिमोट के साथ आता है, जिसमें अलग से Netflix, Disney Hotstar  और Amazon Prime Video के लिए बटन के साथ-साथ वॉयस कंट्रोल एसिस्टेंट बटन भी दिया गया है।
Advertisement

प्रोसेसर की बात की जाए तो डिवाइस क्वाड कोर कॉर्टेक्स ए35 प्रोसेसर से लैस है। यह डिवाइस ड्यूल बैंड वाई-फाई 802.11 एसी को सपोर्ट करता है। ऑपेरटिंग सिस्टम की बात की जाए तो टीवी स्टिक का भारतीय वेरिएंट Android TV 11 ओएस पर काम करता है। यह पैचवॉल सॉफ्टवेयर के साथ आता है। नया टीवी स्टिक यूजर्स को अल्ट्रा हाई डेफिनिशन में फिल्मों और वीडियो का अनुभव प्रदान करता है। 4K रेजॉल्यूशन सपोर्ट के बदौलत यूजर्स को पुराने टीवी पर ही शानदार एक्सपीरियंस मिलता है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
  3. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  4. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  5. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
  6. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
  2. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
  3. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  4. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  5. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  6. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  7. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  8. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  9. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  10. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.