Xiaomi अगले हफ्ते भारत में लॉन्च करेगा नए QLED स्मार्ट टीवी

Xiaomi X Pro QLED TV सीरीज 27 अगस्त को भारत में तीन स्क्रीन साइज 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच में लॉन्च होगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अगस्त 2024 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi अब भारत में Xiaomi X Pro QLED TV सीरीज को लॉन्च करने वाला है।
  • Xiaomi X Pro QLED TV में 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच की डिस्प्ले होगी।
  • Xiaomi X Pro QLED TV में न्यूनतम बेजल्स के साथ ऑल स्क्रीन डिजाइन है।

Xiaomi X Pro QLED TV में 65 इंच की डिस्प्ले होगी।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi अब भारत में Xiaomi X Pro QLED TV सीरीज को लॉन्च करने वाला है। हालांकि नई लाइनअप के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं हुआ है, कंपनी ने लॉन्च की तारीख और टीवी के कुछ स्पेसिफिकेशंस की घोषणा की है। ब्रांड ने इस साल अप्रैल में Xiaomi Smart TV X Pro पेश किया था। यहां हम आपको Xiaomi X Pro QLED TV सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Xiaomi X Pro QLED TV सीरीज 27 अगस्त को भारत में तीन स्क्रीन साइज 43 इंच, 55 इंच और 65 इंच में लॉन्च होगी। तीनों मॉडल QLED पैनल के साथ आएंगे। Xiaomi का कहना है कि X Pro QLED TV में ज्यादा इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए न्यूनतम बेजल्स के साथ ऑल स्क्रीन डिजाइन है। रेंडरर्स में टीवी काफी स्लिम मेटल बेजेल्स के साथ नजर आते हैं। हालांकि, Xiaomi लोगो को एडजेस्ट करने के लिए नीते का बेजल थोड़ा मोटा है। खास बात यह है कि यह विजुअल और ऑडियो एक्सपीरियंस दोनों के लिए मैजिकक्यू टेक्नोलॉजी वाला 4K टीवी है। हालांकि, इस टेक्नोलॉजी के बारे में फिलहाल खास जानकारी नहीं हैं।

रिफ्रेश रेट और एचडीआर कंपेटिबिलिटी समेत कई चीजों की जानकारी नहीं है। हालांकि, पिछली Xiaomi स्मार्ट टीवी X Pro सीरीज के आधार पर कुछ अनुमान लगा सकते हैं। पिछले मॉडल्स में डॉल्बी विजन आईक्यू और एचडीआर10+ सपोर्ट के साथ 4K यूएचडी एचडीआर डिस्प्ले थी। यह संभव है कि X Pro QLED समान फीचर्स प्रदान करेगा। Smart TV X Pro सीरीज में Mali G52 MP2 GPU के साथ क्वाड कोर Cortex A55 CPU प्रोसेसर है। इसमें 2GB RAM और 16GB इनबिल्ट स्टोरेज है। यह स्मार्ट टीवी एंड्रॉइड टीवी पर बेस्ड Xiaomi के पैचवॉल इंटरफेस पर चलता है। 

Smart TV X Pro QLED सीरीज के मूल्य निर्धारण विवरण का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, Smart TV X Pro सीरीज के 43 इंच मॉडल की कीमत 32,999 रुपये है, जिससे X Pro QLED की कीमत सीमा के बारे में पता चलता है। जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख नजदीक आ रही है, Xiaomi X Pro QLED TV सीरीज के बारे में ज्यादा जानकारी सामने आने की संभावना है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  2. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  3. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  4. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  5. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  2. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  3. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  6. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  7. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  8. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  9. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  10. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.