Mi TV Stick भारत में 5 अगस्त को होगा लॉन्च, आपके टीवी को बनाएगा स्मार्ट

Mi TV Stick भारत से पहले यूरोप में लॉन्च हो चुका है, जहां इसकी कीमत लगभग 3,500 रुपये है। हालांकि, भारतीय कीमत इससे कम ही होगी।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 29 जुलाई 2020 15:54 IST
ख़ास बातें
  • Mi TV Stick एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करेगा
  • इस प्लेटफॉर्म पर 5,000 से भी ज्यादा ऐप्स को डाउनलोड किया जा सकता है
  • मी टीवी स्टिक में मौजूद होगा क्रोमकास्ट सपोर्ट

Mi TV Stick से आपका रेगलुर टीवी बनेगा स्मार्ट

Mi TV Stick भारत में 5 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा, जिसकी जानकारी टीज़र पोस्टर के जरिए Xiaomi ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी। नया डिवाइस भारत से पहले यूरोप में लॉन्च हो चुका है, जहां इसकी कीमत EUR 39.99 (लगभग 3,500 रुपये) है। Amazon Fire TV Stick की तरह मी मी टीवी स्टिक के साथ यूज़र्स Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar और Netflix जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म की फिल्में व शोज़ सीधे स्ट्रीम कर सकते हैं। आपको बता दें, फुल-एचडी+ स्ट्रीमिंग डिवाइस शाओमी द्वारा पेश किया गया दूसरा डिवाइस है, इससे पहले कंपनी अपना Mi Box 4K भी भारतीय मार्केट में लॉन्च कर चुकी है।
 

Mi TV Stick specifications and features

Mi TV Stick की भारत लॉन्चिंग का ऐलान कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट के द्वारा किया, यह लॉन्च इवेंट 5 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इस डिवाइस के साथ आपको एक रिमोट कंट्रोल प्राप्त होता है, जो कि वॉयस कंट्रोल को गूगल असिस्टेंट के द्वारा सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें क्रोमकास्ट सपोर्ट भी मौजूद है। यह डिवाइस में स्ट्रीमिंग क्षमता फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) 60fps रिजॉल्यूशन तक दी गई है और यह एंड्रॉयड टीवी 9 पाई पर काम करता है। इस डिवाइस में एंड्रॉयड टीवी का गूगल प्ले स्टोर भी उपलब्ध है, जिसमें यूज़र्स इस प्लेटफॉर्म पर 5,000 से भी ज्यादा ऐप्स को डाउनलोड व इंस्टॉल कर सकते हैं। इसमें Netflix और Amazon Prime Video जैसी लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सर्विस के साथ-साथ गेम्स और सोशल मीडिया सर्विस भी मौजूद हैं।

यह Mi Box 4K की तरह नहीं है, जो कि इस साल मई में भारत में लॉन्च किया गया था। मी टीवी स्टिक को आप अपने टीवी में डायरेक्टली HDMI पोर्ट के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं और यह आकार में भी छोटा है। हालांकि, मी टीवी स्टिक का रिमोट मी बॉक्स 4के की तरह ही है, जिसमें नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो के लिए Hot keys दी गई हैं।
 

Mi TV Stick expected price and competition

शाओमी मी टीवी स्टिक की कीमत यूरोप में EUR 39.99 (लगभग 3,500 रुपये) है, लेकिन भारत में इसकी कीमत इससे कम हो सकती है। बता दें, भारत में Ultra-HD Mi Box 4K  की कीमत 3,499 रुपये है, तो ऐसे में इस स्टिक की कीमत इससे कम ही होगी। संभवाना है कि शाओमी का यह आगामी डिवाइस भारत में Amazon Fire TV Stick को टक्कर दे सकता है, जिसकी कीमत 3,999 रुपये है। इस डिवाइस की ज्यादातर क्षमताएं व ऐप्स सपोर्ट मी टीवी स्टिक की तरह ही हैं। हालांकि, ज्यादा जानकारी से आने वाली 5 अगस्त को ही पर्दा उठेगा, जिस दिन भारत में इसे लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.