शाओमी मी टीवी 4 स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, जानें इसके बारे में

कंपनी ने टीवी के लिए दावा किया है कि यह दुनिया का सबसे पतला (महज़ 4.9 मिलीमीटर मोटा) टीवी होगा। यह टीवी पिछले साल से चीन में बिकनी शुरू हुई थी और इसे सबसे पहले सीईएस 2017 में प्रदर्शित किया गया था।

शाओमी मी टीवी 4 स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च, जानें इसके बारे में
ख़ास बातें
  • इस शाओमी स्मार्ट टीवी की कीमत 39,999 रुपये है
  • भारतीय बाज़ार में मी टीवी 4 का 55 इंच 4 के एचडीआर वाला वेरिएंट लॉन्च
  • यह भारतीय बाजार में शाओमी का पहला टेलीविज़न है
विज्ञापन
जैसा कि हमने पहले ही उम्मीद ज़ाहिर की थी, शाओमी ने बुधवार को रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो स्मार्टफोन के साथ भारतीय बाजार में अपना पहला स्मार्ट टीवी मी टीवी 4 लॉन्च कर दिया। इस शाओमी स्मार्ट टीवी की कीमत 39,999 रुपये है। शाओमी ने भारतीय बाज़ार के लिए मी टीवी 4 का 55 इंच 4 के एचडीआर वाला वेरिएंट लॉन्च किया है। मीयूआई आधारित पैचवॉल यूज़र इंटरफेस से लैस इस स्मार्ट टीवी की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर होगी। कंपनी ने टीवी के लिए दावा किया है कि यह दुनिया का सबसे पतला (महज़ 4.9 मिलीमीटर मोटा) टीवी होगा। यह टीवी पिछले साल से चीन में बिकनी शुरू हुई थी और इसे सबसे पहले सीईएस 2017 में प्रदर्शित किया गया था। भारतीय टीवी बाज़ार में शाओमी का यह पहला उत्पाद है, जिसकी कीमत अपनी रेंज में काफी मुफीद मानी जा रही है।

शाओमी मी टीवी 4 के स्पेसिफिकेशन
भारत में मी टीवी 4 का 55 इंच वाला वेरिएंट आया है। यह 4K (3840x2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन) से लैस है और एचडीआर को सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इसका 60 हर्ट्ज़ वाला पैनल 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल देता है। यह 64 बिट वाले क्वाड कोर ऐमलॉजिक कॉर्टेक्स-ए 53 प्रोसेसर पर चलता है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए इसमें माली-टी830 ग्राफिक्स भी जोड़ा गया है। इस स्मार्ट टीवी में 2 जीबी रैम दिए गए हैं। स्टोरेज 8 जीबी है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो मी टीवी 4 में 3 एचडीएमआई 2.0 पोर्ट, दो यूएसबी (3.0 व 2.0) पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा एक एथरनेट पोर्ट, एस/पीडीआईएफ पोर्ट, डुअल बैंड (2.4 गीगाहर्ट्ज़ और 5 गीगाहर्ट्ज़) वाई-फाई 802.11एसी और ब्लूटूथ 4.0 के विकल्प इसमें जोड़े गए हैं।

शाओमी ने इस स्मार्ट टीवी को डोल्बी प्लस डीटीएस सिनेमा ऑडियो क्वालिटी से लैस रखा है। इसमें 8 वॉट के डक्ट इनवर्टिड स्पीकर और मी-यूआई आधारित एआई पैचवॉल है, जो खास तौर से भारतीय बाज़ार के लिए तैयार किया गया है। पैचवॉल यूज़र इंटरफेस यूज़र को यूनिवर्सल सर्च जैसे फीचर देता है, वहीं साथ में दिया जाने वाला मी रिमोट सेट-टॉप बॉक्स को नियंत्रित करने में इस्तेमाल होगा। इसमें वॉयस कंट्रोल फीचर भी है। साथ ही 5 लाख घंटे का कॉन्टेंट इसमें उपलब्ध रहेगा। इसमें 15 इंडिक भाषाएं भी शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »