Xiaomi Mi Outdoor Bluetooth Speaker वाटरप्रूफ फीचर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi Mi Outdoor Bluetooth Speaker में 2,000 एमएएच क्षमता की बैटरी मौजूद है, जो आपको 20 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देगी। चार्ज करने के लिए इसमें एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है।

Xiaomi Mi Outdoor Bluetooth Speaker वाटरप्रूफ फीचर के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi Mi Outdoor Bluetooth Speaker की भारत में कीमत 1,399 रुपये है

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Outdoor ब्लूटूथ स्पीकर की भारत में कीमत 1,399 रुपये है
  • यह स्पीकर 5W साउंड आउटपुट के साथ आता है
  • यह शाओमी ब्लूटूथ स्पीकर IPX5 वाटर रेजिस्टेंस सर्टिफाइड है
विज्ञापन

Xiaomi ने भारत में Mi Outdoor Bluetooth Speaker लॉन्च किया है। यह स्पीकर Mi.com के जरिए खरीदा जा सकता है। शाओमी के ग्लोबल वीपी मनु कुमार जैन ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इस लॉन्च की जानकारी साझा की है। शाओमी मी आउटडोर ब्लूटूथ स्पीकर में 5 वॉट साउंड आउटपुट, 20 घंटे की बैटरी लाइफ और वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट फीचर शामिल है। शाओमी के इस ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 1,399 रुपये है। कंपनी का दावा है कि यह इसकी एमआरपी की कीमत से 30 प्रतिशत कम कीमत है। Mi Outdoor Bluetooth Speaker की MRP 1,999 रुपये है। यह स्पीकर वेबसाइट पर केवल ब्लैक रंग के साथ लिस्ट किया गया है।

मी आउटडोर ब्लूटूथ स्पीकर वज़न में काफी हल्का और आकार में कॉम्पैक्ट है जो इसे कहीं भी और हर जगह ले जाने में सहुलियत देता है। यह एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइसों को सपोर्ट करता है और ब्लूटूथ 5.0 के माध्यम से पेयर होता है। स्पीकर में 20 से 20KHz का फ्रिक्वेंसी रेसपॉन्स है। Xiaomi के अनुसार स्पीकर में 2,000 एमएएच क्षमता की बैटरी मौजूद है, जो आपको 20 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देगी। चार्ज करने के लिए इसमें एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें AUX केबल सपोर्ट भी शामिल है। ये सभी पोर्ट एक कवर के नीचे ढ़के हुए हैं। Mi आउटडोर ब्लूटूथ स्पीकर खरीद के लिए Mi.com पर उपलब्ध हो गया है।

यह स्पीकर IPX5 वाटर रेजिस्टेंस के साथ आता है, जिसका मतलब यह है कि आपको इस पर पड़ने वाले पानी के छींटे की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। हालांकि हम आपको इसे गहरे पानी के अंदर ले जाने की सलाह नहीं देंगे। मी आउटडोर ब्लूटूथ स्पीकर एक कैरी स्ट्रिंग के साथ आता है, जिससे इसे लटकाना आसान हो जाता है। स्पीकर के एक तरफ पावर बटन और प्ले / पॉज़ बटन है। आप अपने पसंदीदा वॉइस असिस्टेंट में से किसी का भी उपयोग कर सकते हैं, लेकिन आपको इसे एक्टिवेट करने के लए हर बार पहले स्पीकर पर दिए एक बटन को दबाना होगा। यह कॉल का जवाब देने और समाप्त करने के काम भी आता है, जिससे पता चलता है कि इसमें एक माइक्रोफोन भी है। 

मार्केटिंग मेटिरियल से पता चलता है कि इसका डायाफ्राम डेंपिंग सिस्टम के साथ कनेडिन लॉन्ग फाइबर पल्प वायब्रेशन से बना है, जो स्पीकर में अच्छा साउंड बनाने में मदद करता है। Mi Outdoor Bluetooth Speaker पर एक पैसिव रेडिएटर भी है, जो बेहतर लो-फ्रिक्वेंसी साउंड इफेक्ट बनाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »