Xiaomi Mi LED TV 4 Pro की बिक्री अब दुकानों में भी

Mi LED TV 4 Pro को भारत में तीसरी तिमाही में लॉन्च किया गया था। हाल ही में इसकी कीमत में कटौती की गई थी। अब यह 47,999 रुपये में बिकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जून 2019 10:31 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी टीवी 4 प्रो 55 में 55 इंच का 4K एचडीआर फ्रेमलेस डिस्प्ले है
  • Xiaomi का यह स्मार्ट टीवी गूगल के एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर चलता है
  • 49,999 रुपये में लॉन्च हुआ था शाओमी का यह स्मार्ट टेलीविज़न
Xiaomi ने ऐलान किया है कि उसका Mi LED TV 4 Pro स्मार्ट टेलीविज़न अब ऑफलाइन स्टोर में भी मिलेगा। Mi LED TV 4 Pro को अभी तक सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के ज़रिए ही बेचा गया है। अब इस प्रोडक्ट को आपके पड़ोस की दुकान में भी उपलब्ध करा दिया गया है। Xiaomi ने दुकानों में Mi LED TV 4 Pro की बिक्री के लिए विजय सेल्स के साथ साझेदारी की है। 7 जून से ही मी एलईडी टीवी 4 प्रो की मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, बड़ौदा, सूरत और दिल्ली-एनसीआर के विजय सेल्स स्टोर में बिक्री शुरू हो गई है।

Mi LED TV 4 Pro को भारत में तीसरी तिमाही में लॉन्च किया गया था। हाल ही में इसकी कीमत में कटौती की गई थी। अब यह 47,999 रुपये में बिकता है। जबकि यह 49,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बता दें कि Xiaomi का यह स्मार्ट टीवी गूगल के एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर चलता है। इसमें गूगल प्ले स्टोर है और यह बिल्ट-इन क्रोमकास्ट सपोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

शाओमी मी टीवी 4 प्रो 55 में 55 इंच का 4K एचडीआर फ्रेमलेस डिस्प्ले है। इसकी मोटाई 4.9 मिलीमीटर है। यह 20 वॉट स्टीरियो स्पीकर्स, डीटीएस-एचडी, 64 बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर और माली 450 ग्राफिक्स से लैस है। इस टेलीविज़न सेट में 2 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज, ब्लूटूथ 4.2, सिंगल-बैंड वाई-फाई और इथरनेट है। टेलीविज़न सेट में तीन एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट और एक S/PDIF पोर्ट है।

Xiaomi Mi LED TV 4 Pro गूगल के एंड्रॉयड टीवी प्लेटफॉर्म पर चलता है। इसमें गूगल प्ले सपोर्ट के साथ क्रोमकास्ट बिल्ट इन है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.