Xiaomi का Mi TV Pro E32S लॉन्च, कीमत महज 9,500 रुपये

Mi TV Pro E32S में 6 वॉट स्पीकर्स के साथ ब्लूटूथ 4.0, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई और डीटीएस डिकोडर दिया गया है। अन्य कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें दो एचडीएमआई पोर्ट, एक यूएसबी पोर्ट, एवी इनपुट, एस/पीडीआईएफ पोर्ट और एंटीना पोर्ट शामिल है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 26 मई 2020 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi TV Pro E32S में है 32 इंच स्क्रीन
  • मी टीवी प्रो ई32एस का वज़न स्टैंड के साथ वज़न 3.77 किलोग्राम
  • ब्लूटूथ वी4.0, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई सपोर्ट के साथ आता है यह शाओमी टीवी

Mi TV Pro E32S को भारत लाए जाने की जानकारी नहीं

Xiaomi का लेटेस्ट स्मार्ट टीवी Mi TV Pro E32S 32 इंच के साथ चीन में लॉन्च हो गया है। नाम से ही साफ है कि इस स्मार्ट टीवी में 32 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यह कंपनी के Mi TV Pro सीरीज़ का लेटेस्ट एडिशन है। इस स्मार्ट टीवी में क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। मी टीवी प्रो ई32एस टीवी में बेजल-लेस डिज़ाइन और फुल-एचडी रिजॉल्यूशन भी मौजूद है। यह साफ नहीं है कि मी टीवी प्रो ई32एस स्मार्ट टीवी भारत में लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
 

Mi TV Pro 32-inch E32S price

मी टीवी प्रो ई32एस के 32 इंच वेरिएंट का मॉडल नंबर Xiaomi L32M6-ES है और इसकी कीमत CNY 899 (लगभग 9,500 रुपये) है। आपको बता दें, Xiaomi ने हाल में Mi TV E43K स्मार्ट टीवी चीन में लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 1,099 (लगभग 11,700 रुपये) थी।
Advertisement
 

Mi TV Pro 32-inch E32S specifications

Mi TV Pro के 32 इंच E32S मॉडल में फुल-एचडी (1,080x1,920 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और बेज़ल-लेस डिज़ाइन दिया गया है। यह मी टीवी एंड्रॉयड टीवी के साथ शाओमी के पैचवॉल पर काम करता है। इसके अलावा यह टीवी क्वाड-कोर एआरएम कोर्टेक्स-ए53 प्रोसेसर से लैस है, इसके साथ 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। इस स्मार्ट टीवी में इन-बिल्ट XiaoAI वॉयस असिस्टेंट मौजूद है, इसके साथ ब्लूटूथ रिमोट कंट्रोल दिया गया है, जिसमें वॉयस कंट्रोल सपोर्ट मौजूद है। यह ब्लूटूथ रिमोट कंट्रोल पैकेज में शामिल है।

इसके अलावा, मी टीवी प्रो ई32एस में 6 वॉट स्पीकर्स के साथ ब्लूटूथ 4.0, 2.4 गीगाहर्ट्ज़ वाई-फाई और डीटीएस डिकोडर दिया गया है। अन्य कनेक्टिविटी की बात करें, तो इसमें दो एचडीएमआई पोर्ट, एक यूएसबी पोर्ट, एवी इनपुट, एस/पीडीआईएफ पोर्ट और एंटीना पोर्ट शामिल है। अंत में मी टीवी प्रो 32 इंच के ई32एस का डाइमेंशन 427.46x721.2x82.15एमएम और स्टैंड के साथ वज़न 3.77 किलोग्राम है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

डाइमेंशन

427.46mm x 721.2mm x 82.15mm

रिज़ॉल्यूशन

Full-HD

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  7. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.