20 मार्च को लॉन्च हो रहा है Harmon Kardon-ट्यून्ड Xgimi पोर्टेबल प्रोजेक्टर, जानें खासियतें

Harman Kardon-ट्यूनड ऑडियो सिस्टम इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 मार्च 2025 18:02 IST
ख़ास बातें
  • Xgimi Play 6 सीरीज पोर्टेबल प्रोजेक्टर 20 मार्च को चीन में लॉन्च होगा
  • Harman Kardon-ट्यूनड ऑडियो सिस्टम इसकी खासियत होगी
  • इसमें इन-बिल्ट बैटरी और 360-डिग्री हिडन गिम्बल मिलेगा

Photo Credit: Xgimi

Xgimi अपने नए Play 6 सीरीज पोर्टेबल प्रोजेक्टर को 20 मार्च को चीन में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इसे सिर्फ एक साधारण प्रोजेक्टर के रूप में पेश नहीं कर रही, बल्कि यह पोर्टेबल प्रोजेक्शन, दमदार ऑडियो, डायनामिक लाइटिंग और क्रिएटिव फ्लेक्सिबिलिटी का कॉम्बिनेशन होने का दावा करता है। Play 6 का डिजाइन काफी हद तक इसके पिछले मॉडल Play 5 (MoGo 3 Pro) जैसा है।

Xgimi ने अभी तक इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, गिज्मोचाइना के मुताबिक, Play 6 सीरीज को 20 मार्च को आधिकारिक रूप से चीन में पेश किया जाएगा। इसकी इंटरनेशनल उपलब्धता और कीमत की जानकारी उसी दिन सामने आ सकती है। Play 6 को कंपनी कॉम्पैक्ट साइज में लेकर आ रही है, जो कि एक मिल्क टी कप जितना छोटा बताया जा रहा है। इसमें इन-बिल्ट बैटरी और 360-डिग्री हिडन गिम्बल मिलेगा, जिससे इसे किसी भी एंगल पर आसानी से एडजस्ट किया जा सकेगा। Xgimi ने SGS-सर्टिफाइड लो ब्लू लाइट प्रोटेक्शन का भी जिक्र किया है, जिससे आंखों पर कम असर पड़ेगा।

कंपनी ने आगे यह भी बताया है कि Harman Kardon-ट्यूनड ऑडियो सिस्टम इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक होगी। इसके अलावा, इसमें स्मार्ट कलर एडजस्टमेंट और रिएक्टिव एंबिएंट लाइटिंग भी मिलेगी, जो मूवी नाइट्स या पार्टी के अनुभव को और मजेदार बना सकती है।

Xgimi ने अभी Play 6 की पूरी स्पेसिफिकेशन्स लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह Play 5 (MoGo 3 Pro) के समान या उससे बेहतर होगा। पिछला मॉडल 1080p रिजॉल्यूशन, 450 ISO ल्यूमिन्स ब्राइटनेस, 90% DCI-P3 कलर कवरेज, 130-डिग्री एडजस्टेबल स्टैंड और ISA 2.0 ऑटोमैटिक इमेज एलाइन्मेंट के साथ आया था। इसमें डुअल 5W Harman Kardon स्पीकर्स और Type-C पावर इनपुट भी था।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: XGIMI, Xgimi Play 6, projector
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.