T20 World Cup: Vu Televisions ने पेश किया नया क्रिकेट मोड 2024 फीचर, घर पर आ जाएगा स्टेडियम

Vu Televisions ने भारत में अपना नया क्रिकेट मोड 2024 फीचर पेश किया है। यह फीचर क्रिकेट फैंस के देखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 जून 2024 12:48 IST
ख़ास बातें
  • Vu Televisions ने भारत में अपना नया क्रिकेट मोड 2024 फीचर पेश किया है।
  • क्रिकेट के लिए नई ऑडियो सेटिंग्स एक बेहतर साउंड अनुभव प्रदान करती है।
  • Vu टीवी का NPD सेंटर क्रिएटिविटी और टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट का हब है।

Vu Televisions में Cricket Mode 2024 फीचर आया है।

Photo Credit: Vu Televisions

Vu Televisions ने भारत में अपना नया क्रिकेट मोड 2024 फीचर पेश किया है। यह फीचर क्रिकेट फैंस के देखने के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। Cricket Mode 2024 फीचर Vu के नए प्रोडक्ट डेवलपमेंट (NPD) सेंटर में इंजीनियर्स और डिजाइनर्स ने तैयार किया है। आइए जानते हैं कि यह नया फीचर क्या ऑफर करता है।


Cricket Mode 2024 Features


Vu के अनुसार, Cricket Mode 2024 फीचर Vu के नए प्रोडक्ट डेवलपमेंट (NPD) सेंटर में इंजीनियर्स और डिजाइनर्स ने तैयार किया है। Vu टीवी का NPD सेंटर क्रिएटिविटी और टेक्नोलॉजिकल एडवांसमेंट का हब है, जहां इंजीनियर और डिजाइनर नए प्रोडक्ट तैयार करते हैं। Vu का Cricket Mode 2024 कई मामलों से अलग है। फोटो की क्वालिटी और ब्लर को कम करने के लिए एडवांस मोशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है, जिससे यह साफ होता है कि फैंस स्पोर्ट्स के हर पल को आसानी से देख पाएं। स्टैंडर्ड टीवी से अलग Vu का हाई-क्वालिटी वाला पैनल फास्ट मोशन के दौरान क्रिकेट बॉल की क्लियर विजिबिलिटी प्रदान करता है, जिसमें ब्राइट और विविड कलर्स होते हैं। इससे ब्लर और जिटर नहीं रहता है।

क्रिकेट के लिए नई ऑडियो सेटिंग्स एक बेहतर साउंड अनुभव प्रदान करती है। यह बल्ले के किनारे से लेकर भीड़ के शोर तक हर बारीकियों को पकड़ती है, क्लियर कमेंट्री और साउंड क्लियरिटी के साथ बेहतर स्पोर्ट्स व्यू प्रदान मिलता है। इसके अलावा रिमोट में एक शॉर्टकट बटन होता है जो क्विक क्रिकेट मोड 2024 पर स्विच हो जाता है, जो बेहतर व्यू एक्सपीरियंस के लिए फोटो और साउंड सेटिंग्स दोनों को ऑप्टिमाइज करता है। बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए रिमोट की ड्यूराबिलिटी की मजबूती से टेस्टिंग की गई है।

Vu Televisions की फाउंडर और सीईओ देविता सराफ ने कहा कि “Vu में हम ऐसे प्रोडक्ट तैयार करने के लिए टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करते हैं जो कि बेहतर अनुभव प्रदान करते हैं। क्रिकेट मोड 2024 की शुरूआत इस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसका टारगेट व्यूइंग अनुभव को बेहतर करते हुए रियल लाइफ जैसा अनुभव प्रदान करना है, जिससे आप घर बैठे ही क्रिकेट के मैदान पहुंच जाएं। हमारे इंजीनियर और डिजाइनर की टीम ने इस फीचर को दुनिया भर में क्रिकेट फैंस की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए डिजाइन किया गया है।”
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Vu Televisions, Vu TV, Cricket Mode 2024, T20 World Cup

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.