Thomson ने भारत में लॉन्च किए 3 स्मार्ट टीवी, कीमत 13,490 से शुरू

टेक्नीकलर के अधिकार वाली फ्रांस की कंपनी Thomson ने भारत में तीन स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। ये मॉडल हैं 43 इंच 4के यूएचडी एचडीआर, 40 इंच और तीसरा 32 इंच।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2018 10:56 IST
ख़ास बातें
  • homson ने भारत में तीन स्मार्ट टीवी लॉन्च किए
  • ये मॉडल हैं 43 इंच 4के यूएचडी एचडीआर, 40 इंच और तीसरा 32 इंच
  • शुक्रवार से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री शुरू

थॉमसन स्मार्ट टीवी 40 इंच वेरिएंट

टेक्नीकलर के अधिकार वाली फ्रांस की कंपनी Thomson ने भारत में तीन स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। ये मॉडल हैं 43 इंच 4के यूएचडी एचडीआर, 40 इंच और तीसरा 32 इंच। देश भर में शुक्रवार से एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इनकी बिक्री शुरू हो गई है। बता दें कि हाल में शाओमी ने भी भारतीय बाज़ार में अपने तीन स्मार्ट टीवी उतारे हैं, जिन्हें अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब तक हुईं सेल में शाओमी टीवी की ज़बरदस्त डिमांड देखने को मिली है।

Thomson के 43 इंच वाले टीवी की बात करें तो यह 43TM4377 मॉडल नाम के साथ आया है। इसकी कीमत 27,999 रुपये है। इसमें एलजी का आईपीएस पैनल है। यह एचडीआर को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि टीवी 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल देगा। हार्डवेयर की बात करें तो यह एंड्रॉयड 4.4.4 किटकैट पर चलता है। टीवी में डुअल कोर कॉरटेक्स-ए53 प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। माली-टी720 जीपीयू भी सहायता के लिए दिया गया है। इसमें 1 जीबी रैम है। स्टोरेज 8 जीबी का है। हेडफोन जैक और एसडी कार्ड स्लॉट के लिए जगह दी गई है। वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा भी इसमें मिलेगी।
 

थॉमसन स्मार्ट टीवी 32 इंच वेरिएंट

अब बात 40 इंच वाले Thomson smart TV की। इसकी कीमत 19,990 रुपये है। इसमें सैमसंग का एलईडी बैकलिट पैनल इस्तेमाल हुआ है। कंपनी ने इसके लिए भी 178 डिग्री के व्यूइंग एंगल का दावा किया है। टीवी एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। 10 वॉट के स्पीकर, मल्टीपल पोर्ट, हेडफोन जैक और एसडी कार्ट स्लॉट के लिए इसमें जगह दी गई है। वाई-फाई कनेक्टिविटी भी इसमें मौज़ूद है।

अब आते हैं Thomson smart TV के सबसे सस्ते 32 इंच वेरिएंट पर। इसकी कीमत 13,490 रुपये है। इसमें सैमसंग का एलईडी बैकलिट पैनल है। टीवी एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इसमें 8जीबी रैम दिए गए हैं। कुल ऑडियो आउटपु 20 वॉट का है। मल्टीपल पोर्ट के साथ इसमें भी हेडफोन जैक, एसडी कार्ड स्लॉट और वाई-फाई कनेक्टिविटी की सुविधा मौज़ूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Thomson, Smart TV, TV, Home Entertainment, India, xiaomi tv

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.