98, 85, 75 इंच डिस्प्ले वाले TCL X11L TV हुए लॉन्च, कंपनी ने कहा टीवी का बादशाह

TCL ने चीनी बाजार में अपने 2025 मिनी एलईडी टीवी ऑटम इवेंट में TCL X11L TV सीरीज को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 सितंबर 2025 07:50 IST
ख़ास बातें
  • TCL X11L TV में 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच की डिस्प्ले का विकल्प मिलता है।
  • TCL X11L TV सीरीज में मीडियाटेक 9655+ प्रोसेसर दिया गया है।
  • TCL X11L TV में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है।

TCL X11L TVs में 98 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: TCL China

TCL ने चीनी बाजार में अपने 2025 मिनी एलईडी टीवी ऑटम इवेंट में TCL X11L TV सीरीज को लॉन्च कर दिया है। TCL ने इस नई लाइनअप को किंग ऑफ टीवी कहा है और इसमें SQD-मिनी एलईडी वाली नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया है। ये टीवी 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच डिस्प्ले विकल्प में आते हैं। यहां हम आपको TCL X11L TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

TCL X11L TVs Price

TCL X11L TV सीरीज के 75 इंच वेरिएंट की कीमत 19,999 युआन (लगभग 2,46,769 रुपये), 85 इंच वेरिएंट की कीमत 34,999 युआन (लगभग 4,31,846 रुपये) और 98 इंच वेरिएंट की कीमत 59,999 युआन (लगभग 7,40,308 रुपये) है।

TCL X11L TVs Specifications

TCL X11L TV में 75 इंच, 85 इंच और 98 इंच की डिस्प्ले का विकल्प मिलता है। इसमें फ्लैगशिप 98 इंच वेरिएंट में 4K डिस्प्ले है जो XDR-लेवल HDR परफॉर्मेंस के साथ 10,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। डिस्प्ले 100% BT.2020 कलर कवरेज प्रदान करती है। इसकी कलर एक्यूरेसी 0.99 से कम ΔE वैल्यू के साथ प्रोफेशनल लेवल तक पहुंच जाती है। यह टीवी डॉल्बी विजन, HDR10, HDR10+, HLG और IMAX एन्हांस्ड समेत कई HDR फॉर्मेट का सपोर्ट करता है। टीवी TCL के लिंगकॉन्ग सिस्टम 3.0 पर काम करते हैं। ये कार्ड-बेस्ड UI का उपयोग करते हैं जो बिना ऐड्स के बूट होता है और AI वॉइस कमांड, ब्लू-रे-ग्रेड पोस्टर वॉल और NAS प्लेबैक का सपोर्ट करता है।

इन टीवी में मीडियाटेक 9655+ प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलती है। डिस्प्ले में TCL की नई SQD मिनी LED टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है, जोसब-पिक्सल कलर को ज्यादा प्रभावी तरीके से अलग करती है। पैनल में एंटी रिफ्लेक्शन कोटिंग्स के साथ एक नई बटरफ्लाई-विंग LCD स्ट्रक्चर का भी उपयोग हुआ है जो कि बेहतर नेटिव कंट्रास्ट रेशियो बनाए रखता है। व्यूइंग एंगल 178 डिग्री से ज्यादा है।

Advertisement

टीवी में नॉइज रिडक्शन, फ्रेम इंटरपोलेशन और पिक्सल लेवल डिटेल रिकंस्ट्रक्शन जैसे रीयल टाइम एन्हांसमेंट के लिए TCL का TSR AI इमेज प्रोसेसर भी शामिल है। यह टीवी MEMC मोशन स्मूथिंग का सपोर्ट करता है। ऑडियो के लिए बैंग एंड ओल्फसेन ट्यून्ड स्पीकर सिस्टम है, जिसमें दो बेस वूफर, एक सेंटर चैनल और फ्रंट-फायरिंग स्टीरियो स्पीकर शामिल हैं। यह बिना किसी दिक्कत के हाई वॉल्यूम पर बेहतर साउंडस्टेज और क्लियर ऑडियो प्रदान करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में चार HDMI 2.1 पोर्ट, एक यूएसबी 3.0, दो यूएसबी 2.0, LAN, AV इनपुट, आरएफ एंटीना, ऑप्टिकल ऑडियो आउटपुट और वाई-फाई 6 भी शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  3. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  2. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  3. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  4. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  6. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  8. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  10. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.