TCL ने लॉन्च किए 65-इंच साइज तक के 4 नए 4K QLED Google TV मॉडल्स, कीमत 32,990 रुपये से शुरू

TCL C61B 4K QLED Google TV के 43-इंच मॉडल की कीमत 32,990 रुपये, 50-इंच मॉडल की कीमत 37,990 रुपये, 55-इंच मॉडल की कीमत 45,990 रुपये और सबसे महंगे 65-इंच साइज की कीमत 72,990 रुपये है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 जून 2024 18:36 IST
ख़ास बातें
  • 43-इंच मॉडल की कीमत 32,990 रुपये और 50-इंच मॉडल की कीमत 37,990 रुपये है
  • 55-इंच मॉडल को 45,990 रुपये में लॉन्च किया गया है
  • सबसे प्रीमियम मॉडल 65-इंच साइज में आता है, जिसकी कीमत 72,990 रुपये है
TCL भारत में एक के बाद एक नए स्मार्ट टेलीविजन मॉडल्स लॉन्च कर रहा है। हाल में P-सीरीज, S-सीरीज और C-सीरीज के कुछ मॉडल्स को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी ने भारत में अपनी नई C61B 4K QLED Google TV रेंज लॉन्च की है। रेंज में चार स्क्रीन साइज - 43-इंच, 50-इंच, 55-इंच और 65-इंच - शामिल हैं। सभी में HDR10+ सपोर्ट के साथ T-SCREEN Pro टेक्नोलॉजी मिलती है। इसमें बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए AiPQ Pro प्रोसेसर दिया गया है। सीरीज के सभी स्क्रीन साइज वाले मॉडल्स DTS वर्चुअल सराउंड साउंड सपोर्टेड ONKYO 2.1 चैनल सबवूफर से लैस आते हैं। इनमें Google TV ओटीटी प्लेटफार्म, Google Meet और Google Kids जैसी Google सर्विस बिल्ट-इन मिलती हैं।

नई TCL C61B 4K QLED Google TV सीरीज चार स्क्रीन साइज के साथ भारत में लॉन्च हुई है। इसमें 43-इंच मॉडल की कीमत 32,990 रुपये, 50-इंच मॉडल की कीमत 37,990 रुपये, 55-इंच मॉडल की कीमत 45,990 रुपये और सबसे महंगे 65-इंच साइज की कीमत 72,990 रुपये है। सभी मॉडल्स Amazon इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें, तो TCL C61B सीरीज के सभी मॉडल्स 4K QLED Google TV हैं। C61B सीरीज में QLED Pro तकनीक मिलती है। AiPQ Pro प्रोसेसर, HDR10+ और T-SCREEN Pro टेक्नोलॉजी साथ मिलकर कंट्रास्ट को बढ़ाने और हेलो इफेक्ट के बिना व्यापक व्यूइंग एंगल देने का दावा करते हैं। इसमें 93% DCI-P3 कलर गैमट, 3840 x 2160 रिजॉल्यूशन और MEMC शामिल हैं। 43-इंच और 50-इंच मॉडल में 60Hz रिफ्रेश रेट है, जबकि 55-इंच और 65-इंच मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर किया जा रहा है। 600 nits की ब्राइटनेस के साथ, सीरीज Dolby Vision और HLG को सपोर्ट करती है।

नई TCL TV सीरीज में DTS Virtual और Dolby Atmos के साथ ONKYO 2.1ch सबवूफर मिलता है। ऑडियो आउटपुट 43-इंच और 50-इंच मॉडल के लिए 30W और 55-इंच और 65-इंच मॉडल के लिए 35W है। C61B सीरीज के सभी मॉडल्स में कनेक्टिविटी ऑप्शन में ब्लूटूथ v5.0, वाई-फाई 5, तीन HDMI पोर्ट और एक यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। 2GB रैम और 32GB स्टोरेज द्वारा सपोर्टेड AiPQ Pro प्रोसेसर, बेहतर परफॉर्मेंस और क्विक रेस्पॉन्स सुनिश्चित करता है। गेमर्स बेहतर गेमिंग विजुअल और परफॉर्मेंस के लिए 120Hz गेम एक्सेलेरेटर, गेम मास्टर और डॉल्बी विजन का फायदा उठा सकते हैं।
Advertisement

Google TV OS के साथ, यूजर्स के पास OTT प्लेटफॉर्म, Google सर्विस जैसे Google Meet और Google Kids व Google Watchlist का डायरेक्ट एक्सेस है। हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल और बिल्ट-इन गूगल असिस्टेंट भी इसमें शामिल है। इसके अलावा, सीरीज में TCL Home, वीडियो चैट, मिराकास्ट और क्विक सेटिंग्स जैसे स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.