Tata Play यूजर्स की हो गई मौज! 4 महीने तक फ्री मिल रहा Apple Music सब्सक्रिप्शन

Apple Music में लाखों गानों, एल्बम आदि का लुत्फ यूजर्स ले सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 नवंबर 2025 17:45 IST
ख़ास बातें
  • टाटा प्ले के ग्राहकों को एप्पल म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन
  • ऑफर टाटा प्ले के सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए लागू
  • ऑफर सीमित समय के लिए दिया गया है

टाटा प्ले इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अब Apple Music का सब्सक्रिप्शन फ्री पा सकते हैं।

Tata Play यूजर्स के लिए एक कमाल की खबर है। टाटा प्ले इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अब Apple Music का सब्सक्रिप्शन फ्री पा सकते हैं। Tata Play ने Apple Music के साथ भागीदारी की है जिसके तहत टाटा प्ले यूजर्स को म्यूजिक का मजा भी मिलेगा। यानी टीवी और ओटीटी पर कंटेंट देखने के साथ ही म्यूजिक का आनंद भी आप ले पाएंगे। आइए जानते हैं कैसे उठा सकते हैं आप इस ऑफर का लाभ। 

Tata Play यूजर्स के लिए फ्री मिल रहा Apple Music
सैटेलाइट टेलीविजन सर्विस प्रोवाइडर Tata Play ने अब Apple Music के साथ पार्टनरशिप की है। भागीदारी के तहत टाटा प्ले के ग्राहकों को एप्पल म्यूजिक का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है जो कि 4 महीनों के लिए वैध होगा। यह ऑफर टाटा प्ले के सभी प्लेटफॉर्म्स जैसे DTH, Binge OTT, मोबाइल ऐप और फाइबर ब्रॉडबैंड पर मौजूद है। ऑफर के चलते ग्राहकों को न सिर्फ टीवी चैनलों के जरिए मनोरंजन मिलेगा बल्कि उन्हें दुनियाभर में पॉपुलर म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Apple Music का भी एक्सपीरियंस मिलेगा। Apple Music में लाखों गानों, एल्बम और क्यूरेटेड प्लेलिस्ट का लुत्फ यूजर्स ले सकते हैं। 

किन यूजर्स को मिलेगा फायदा
Tata Play के सभी ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। खास बात यह है कि जो ग्राहक एप्पल म्यूजिक पहली बार इस्तेमाल करेंगे उन्हें कंपनी 4 महीने तक फ्री एक्सेस देगी। जो पुराने यूजर हैं उन्हें 3 महीने तक फ्री ट्रायल दिया जाएगा। फायदे की बात यह है कि टाटा प्ले के सभी तरह के सर्विस यूजर्स के लिए यह ऑफर लागू है फिर चाहें आप टाटा प्ले DTH यूजर हों, Binge यूजर हो, या फिर ब्रॉडबैंड सेवा इस्तेमाल कर रहे हों। 

फ्री ट्रायल खत्म होने के बाद ऐसे चलेगा सब्सक्रिप्शन
आपके मन में भी सवाल आया होगा कि फ्री ट्रायल तक तो ठीक है, लेकिन उसके बाद क्या होगा। तो आपको बता दें कि फ्री ट्रायल खत्म होने के बाद यूजर्स को Apple Music का प्लान लेना होगा। अगर आप आगे भी एप्पल म्यूजिक इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको रेगुलर 119 रुपये का मासिक प्लान इसके लिए लेना होगा। ध्यान दें कि ऑफर सीमित समय के लिए दिया गया है। Tata Play अकाउंट में जाकर आप प्रोमो कोड के माध्यम से इस ऑफर को चालू करवा सकते हैं।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.