Spider Man : No Way Home सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली छठी फ‍िल्‍म बनी, जानें कलेक्‍शन

स्पाइडर-मैन: नो वे होम में Tom Holland ने सुपरहीरो के तौर पर वापसी की है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 जनवरी 2022 19:01 IST
ख़ास बातें
  • यह फ‍िल्‍म नॉर्थ अमेरिका के थिएटर्स में टॉप पर आ गई है
  • कमाई में इसने जुरासिक वर्ल्ड और द लायन किंग को भी पछाड़ दिया है
  • मूवी में इस सीरीज की पुरानी फ‍िल्‍म से कुछ विलेन के किरदार भी हैं

रिलीज के छठे हफ्ते में टॉम हॉलैंड स्‍टारर इस फ‍िल्‍म ने अमेरिका और कनाडा में लगभग 14.1 मिलियन डॉलर की कमाई की है।

Photo Credit: Sony Pictures/Matt Kennedy

स्‍पाइडर मैन सीरीज की हॉलिवुड फ‍िल्‍म स्पाइडर-मैन: नो वे होम (Spider-Man: No Way Home) ने कमाई का रिकॉर्ड बनाया है। ऑल-टाइम ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफ‍िस लिस्‍ट में इस फ‍िल्‍म ने छठे स्थान पर जगह बनाई है। यानी यह दुनिया में सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाली छठी फ‍िल्‍म बन गई है। यह उपलब्धि इसलिए अधिक अहमियत रखती है, क्योंकि यह फ‍िल्‍म कोरोना महामारी के दौरान रिलीज हुई थी, जब ओमिक्रोन वैरिएंट की वजह से थिएटर में पहुंचने वाले लोगों की संख्‍या पर संदेह बना हुआ था। ऐसे में फ‍िल्‍म का इतनी कमाई कर जाना यह बताता है कि लोग स्‍पाइडरमैन सीरीज की फ‍िल्‍मों को कितना पसंद करते हैं।  

बात करें दुनियाभर में इस फ‍िल्‍म के कलेक्‍शन की तो, Box Office Mojo के अनुसार, Spider-Man: No Way Home लगभग 1.69 बिलियन डॉलर (12,580 करोड़ रुपये) के कारोबार पर पहुंच गई है। इस तरह इस फ‍िल्‍म ने 1.67 बिलियन डॉलर (लगभग 12,480 करोड़ रुपये) की कमाने वाली जुरासिक वर्ल्ड और 1.66 बिलियन डॉलर (लगभग 12,360 रुपये) की कमाई करने वाली ‘द लायन किंग' को पीछे छोड़ दिया है। 
Advertisement

रविवार को इंडस्‍ट्री के डेटा ने बताया कि वीकेंड में यह फ‍िल्‍म नॉर्थ अमेरिका के थिएटर्स में टॉप पर आ गई। Exhibitor Relations की रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी रिलीज के छठे हफ्ते में टॉम हॉलैंड स्‍टारर इस फ‍िल्‍म ने अमेरिका और कनाडा में लगभग 14.1 मिलियन डॉलर (लगभग 105 करोड़ रुपये) की कमाई की है।

दुनियाभर के बॉक्‍स ऑफ‍िस के आधार पर Spider-Man: No Way Home से आगे अब केवल अवतार, एवेंजर्स: एंडगेम, टाइटैनिक, स्टार वॉर्स: एपिसोड VII - द फोर्स अवेकेंस और एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर जैसी फ‍िल्‍में शामिल हैं।
Advertisement

गौरतलब है कि स्पाइडर-मैन: नो वे होम में Tom Holland ने सुपरहीरो के तौर पर वापसी की है। उनकी गर्लफ्रेंड MJ की भूमिका Zendaya ने निभाई है। मूवी में इस सीरीज की पुरानी मूवीज से कुछ विलेन के किरदार भी हैं। इनमें Electro के तौर पर Jamie Foxx और Doctor Octopus के तौर पर Alfred Molina शामिल हैं। ये दोनों विलेन स्पाइडर मैन 2 में दिखे थे। इसके अलावा स्पाइडर-मैन से Green Goblin के तौर पर Willem Dafoe, स्पाइडर-मैन 3 से Sandman के तौर पर  Thomas Haden और द अमेजिंग स्पाइडर-मैन से Lizard के तौर पर विलेन की भूमिका नई मूवी में Rhys Ifans के पास है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.