Sony SRS-XB13 Extra Bass पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Sony SRS-XB13 की कीमत भारत में 3,990 रुपये है, जिसके साथ कंपनी बजट सेगमेंट में अपने प्रतिद्वंदी कंपनी के वायरलेस स्पीकर्स को टक्कर देगी। हालांकि, यह इस प्राइज़ रेंज में आने वाले विकल्पों में थोड़ा छोटा स्पीकर है, जिसमें सिंगल टॉप-फायरिंग स्पीकर मौजूद है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 21 जून 2021 14:53 IST
ख़ास बातें
  • Sony SRS-XB13 स्पीकर IP67 डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस है
  • सोनी एसआरएस-एक्सबी13 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.2 दिया गया है
  • इस वायरलेस स्पीकर को ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से खरीदा जा सकता है

ब्लैक, लाइट ब्लू, पींक, पावउड ब्लू, टाउपै और यैलो कलर ऑप्शन में मिलेगा Sony SRS-XB13 Extra Bass पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर

Sony SRS-XB13 Extra Bass पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर को भारत में 3,990 रुपये की कीमत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कॉम्पैक्ट ब्लूटूथ से लैस स्पीकर है, जिसे IP67 डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस के साथ डिज़ाइन किया गया है। इस स्पीकर की सेल ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों के जरिए कर दी गई है, जिसमें Amazon, Flipkart, Sony Center स्टोर और अन्य प्रमुख रिटेलर्स शामिल हैं। SRS-XB13 सोनी की Extra Bass रेंज का लेटेस्ट एडिशन है, जिसमें सभी प्राइज़ रेंज के ब्लूटूथ स्पीकर्स के अलावा, हेडफोन और ईयरफोन्स आदि शामिल हैं।
 

Sony SRS-XB13 Extra Bass price in India

Sony SRS-XB13 की कीमत भारत में 3,990 रुपये है, जिसके साथ कंपनी बजट सेगमेंट में अपने प्रतिद्वंदी कंपनी के वायरलेस स्पीकर्स को टक्कर देगी। हालांकि, यह इस प्राइज़ रेंज में आने वाले विकल्पों में थोड़ा छोटा स्पीकर है, जिसमें सिंगल टॉप-फायरिंग स्पीकर मौजूद है। इसी कीमत में प्रतिस्पर्धी ब्रांड्स के विकल्पों की बात करें, तो उनमें दो स्पीकर सेटअप दिए जाते हैं। लेकिन सोनी अपनी ब्रांड नेम और पहचान की वजह से अपने नए स्पीकर के साथ ग्राहकों को दिल जीत सकता है।

इसके अलावा, आप Sony SRS-XB13 को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों के जरिए खरीद सकते हैं। सोनी के अपने ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स के अलावा, मल्टी-ब्रांड रिटेलर्स भी Sony SRS-XB13 wireless speaker का स्टॉक उपलब्ध कराएंगे।
 

Sony SRS-XB13 Extra Bass specifications, features

Sony SRS-XB13 के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो यह IP67 डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस है, जो कि इसे आउटडोर में इस्तेमाल के लिए सुविधाजनक बनाता है। यह न केवल धूल और गंदगी का प्रतिरोधक है, बल्कि इसे आप धो भी सकते है या फिर इसे कुछ समय के लिए पानी में भी डूबो कर रखा जा सकता है। वहीं, बारिश व पानी की बूंदें इस डिवाइस को खराब नहीं करती हैं। इस स्पीकर का वज़न 253 ग्राम है और इसमें सिंगल 46mm स्पीकर ड्राइवर है।
Advertisement

Sony SRS-XB13 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 4.2 दिया गया है, जिसके साथ SBC और AAC ब्लूटूथ कोडेक सपोर्ट मौजूद है। वहीं, इसकी रेटेड फ्रीक्वैंसी रेट 20,000Hz है। इस डिवाइस को यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के माध्यम से चार्ज किया जा सकता है और इस स्पीकर की बैटरी को लेकर दावा किया गया है कि यह प्रति चार्ज 16 घंटे तक की लाइफ प्रदान करता है। इसमें Google Fast Pair सपोर्ट भी मौजूद है। साथ इसमें इनबिल्ट माइक्रोफोन दिया गया है। स्पीकर में आपको छह कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं ब्लैक, लाइट ब्लू, पींक, पावउड ब्लू, टाउपै और यैलो। इस डिवाइस के बॉक्स में यूएसबी केबल भी मौजूद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony, Speaker, Wireless Speaker, Bluetooth, IP67
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  4. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  5. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  6. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  7. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  8. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  9. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  10. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.