CES 2026: Samsung पेश करेगी 130 इंच का विशाल Micro RGB टीवी, जानें खासियतें

Samsung जनवरी में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2026 में बहुत बड़ा 130 इंच का माइक्रो आरजीबी टीवी पेश करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 जनवरी 2026 10:04 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग 2026 में बड़ा 130 इंच का माइक्रो आरजीबी टीवी पेश करने जा रहा है।
  • सैमसंग अपने Micro RGB TV को और भी कई साइज में लॉन्च करने जा रही है।
  • सैमसंग का Micro RGB TV 115 इंच का मॉडल पहले की तरह ही उपलब्ध रहेगा।

Samsung Micro RGB TV

Photo Credit: Samsung

Samsung जनवरी में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2026 में बहुत बड़ा 130 इंच का माइक्रो आरजीबी टीवी पेश करने जा रहा है। जबकि कंपनी ने बीते साल की शुरुआत में दुनिया का सबसे बड़ा 115 इंच का Micro RGB TV लॉन्च किया था, जिसकी कीमत अमेरिका में 30,000 डॉलर (लगभग 26,99,548 रुपये) थी। अब कंपनी इस टीवी का ज्यादा किफायती वर्जन पेश करने की तैयारी कर रही है और इसके साथ इससे भी बड़ा 130 इंच का एक बड़ा मॉडल भी पेश किया जाएगा। आइए Samsung के आगामी Micro RGB TV के बारे में विस्तार से जानते हैं।

CES 2026 में पेश होगा सैमसंग का 130 इंच बड़ा टीवी

सैमसंग का यह 130 इंच का माइक्रो आरजीबी मॉडल CES 2026 में लास वेगास के द विन में सैमसंग के द फर्स्ट लुक एग्जीबीशन पर शोकेस किया जाएगा। कंपनी ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि वह Micro RGB TV को और भी कई साइज में लॉन्च करने जा रही है, जिससे Micro RGB TV की कीमत में काफी कमी आएगी। नए मॉडल में 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच और 100 इंच साइज शामिल होंगे। वहीं 115 इंच का मॉडल पहले की तरह उपलब्ध रहेगा। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि सैमसंग सच में बड़े 130 इंच माइक्रो आरजीबी टीवी को सिर्फ शोकेस करेगी या मार्केट में उपलब्ध करवाएगा या नहीं। 

इस साल Micro RGB सेगमेंट में अन्य कंपनियों के आने से प्रतिस्पर्धा और भी बढ़ जाएगी। सैमसंग एक बड़ा प्रीमियम टीवी पेश करके अपनी टेक्नोलॉजी को शोकेस करना चाहती है। ऐसा हो सकता है कि सैमसंग इस मॉडल के साथ माइक्रो आरजीबी टेक्नोलॉजी में अपना दबदबा दिखाना चाहता हो। लाइट का सही से वितरण न होना और कलर शिप्ट जैसी दिक्कतों के चलते इतने बड़े साइज में क्वालिटी और परफॉर्मेंस पाना काफी मुश्किल हो जाता है। थर्मल मैनेजमेंट को लेकर भी काफी चिंता है। हालांकि, इन सब के अलावा सैमसंग माइक्रो आरजीबी के मामले में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  4. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.