Samsung ‘Funbelievable’ टेलीविज़न भारत में लॉन्च, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

Samsung Funbelievable स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो, ज़ी5, सोनी लाइव और वूट का सपोर्ट मिलेगा।

Samsung ‘Funbelievable’ टेलीविज़न भारत में लॉन्च, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिलेगा Samsung Funbelievable स्मार्ट टीवी

ख़ास बातें
  • Samsung के ‘Funbelievable' सीरीज़ के टीवी कई प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध
  • ‘Funbelievable' सीरीज़ में मिलेगा पर्सनल कम्प्यूटर मोड
  • Samsung के ‘Funbelievable' में मिलेगी DTH कनेक्शन की भी सुविधा
Samsung भारत में टीवी मार्केट की पुरानी खिलाड़ी है। अब तक कंपनी का फोकस ऑफलाइन सेल पर रहा है। हालांकि, Xiaomi and Vu जैसे किफायती ऑनलाइन ब्रांड आ जाने के बाद कंपनी की राह आसान नहीं रह गई है। दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी की नज़र अब भारत में किफायती टेलीविज़न सेगमेंट पर है। इस बाबत सैमसंग ने ‘Funbelievable' टीवी सीरीज़ लॉन्च की है, जिसकी कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है। नए टेलीविज़न की रेंज की कीमत से साफ है कि कंपनी के निशाने पर शाओमी और वीयू जैसे ब्रांड हैं।

Samsung यह किफायती टीवी उन ग्राहकों के लिए लेकर आई है, जो ऑनलाइन कंटेट और स्ट्रीमिंग के लिए किफायती टीवी खरीदना चाह रहे हैं। इसके अलावा इसमें टीवी कंटेंट के लिए पारंपरिक केबल और DTH कनेक्शन की भी सुविधा मिलेगी। यह टीवी पर्सनल कम्प्यूटर मोड में भी आएगा, जिसमें कम्प्यूटर के कुछ फीचर्स टीवी में जोड़े जा सकते हैं। वहीं, इसमें कंटेंट गाइड भी दिया गया है, जिसकी सहायता से आप कंटेंट उपलब्धता से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा टेलीविज़न का इस्तेमाल एक म्यूजिक सिस्टम के तौर पर भी हो सकता है।

हालांकि, सैमसंग ने यह साफ नहीं किया कि इन टेलीविज़न का रिजॉल्यूशन क्या होगा। संभावना है कि टीवी के 32 इंच वेरिएंट में एचडी-रिजॉल्यूशन  (1280x720 पिक्सल्स) होगा और 43 इंच के वेरिएंट में फुल एचडी (1920x1080 पिक्सल्स) स्क्रीन होगी। इन स्मार्ट टीवी में Netflix, Amazon Prime Video, Zee5, Sony Liv और Voot जैसे ऐप्स के लिए सपोर्ट होगा।

Samsung Funbelievable सीरीज़ की शुरुआती कीमत 12,999 रुपये होगी। इस सीरीज़ में 32 इंच और 42 इंच स्क्रीन वेरिएंट मिलेंगे। इसके अलावा 32 इंच एक नॉन-स्मार्ट टीवी वेरिएंट होगा। सैमसंग टीवी की यह सीरीज़ आप सैमसंग स्टोर्स, मल्टी ब्रांड इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (जिसमें सैमसंग स्टोर भी मौजूद है) से खरीद सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

पढ़ें: English
Share on Facebook Tweet Share Snapchat Reddit आपकी राय
 
 

ADVERTISEMENT

Advertisement

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. एक दिन में 1 करोड़ गंवाने के बाद इस Dogecoin अरबपति ने कॉइन को लेकर लिया ये फैसला!
  2. डेली 3GB + 16GB एक्स्ट्रा डाटा, 1 साल Disney+Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन से लैस है ये प्लान
  3. 48MP कैमरा वाला Nokia G20 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
  4. 1 एंड्रॉयड फोन पर 2 Whatsapp अकाउंट का उपयोग कैसे करें?
  5. चीन और अमेरिका के बाद क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज पर ब्रिटेन का शिकंजा, Bitcoin की कीमत फिर गिरी
  6. Elon Musk के ट्वीट ने फिर बढ़ाई Dogecoin की कीमत, जानें लेटेस्ट भाव
  7. Samsung Galaxy M52 5G की कैमरा डिटेल्स लीक, फोन में हो सकता है 64MP का मेन सेंसर!
  8. COVID-19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्टर करने के तरीके
  9. Bitcoin के सपोर्ट में आए मैक्सिकन अरबपति, कॉइन की कीमतों में दिखा सुधार
  10. Dogecoin इनवेस्टर्स के लिए खुशखबरी: Elon Musk के बाद Ethereum के को-फाउंडर भी आए सपोर्ट में
#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2021. All rights reserved.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com