Redmi Smart Display 8 लॉन्च, जानें इसकी खासियतें

Redmi Smart Display 8 डिवाइस में Xiao AI गेस्चर सपोर्ट शामिल है, जिसकी सहायता से म्यूज़िक, वीडियो और अलार्म क्लॉक को कंट्रोल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 25 मार्च 2020 14:14 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Smart Display 8 है स्मार्ट स्पीकर
  • Redmi Smart Display 8 में मौजूद है ब्लूटूथ सपोर्ट
  • ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा रेडमी स्मार्ट डिस्प्ले 8

Redmi Smart Display 8 को भारत में लाए जाने की जानकारी नहीं

शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी का लेटेस्ट 'स्मार्ट होम डिवाइस' Redmi Smart Display 8 लॉन्च कर दिया गया है। मंगलवार को चीन में आयोजित एक इवेंट में शाओमी ने इसे दूसरे डिवाइस के साथ लॉन्च किया गया जिसमें Redmi Smart TV Max भी शामिल है। रेडमी स्मार्ट डिस्प्ले 8 में 8 इंच का डिस्प्ले है। इसके और Xiaomi के XiaoAI Touchscreen Speaker Pro 8 के बीचे कई समानताएं है, जो दिसंबर 2019 में लॉन्च हुआ था। Redmi के इस नए डिवाइस में बिल्ट-इन कैमरा और थर्ड-जेनरेशन शाओमी XiaoAI असिस्टेंट सपोर्ट दिया गया है।
 

Redmi Smart Display 8 price

रेडमी स्मार्ट डिवाइस 8 की कीमत CNY 349 (लगभग 3,800 रुपये) है। यह डिवाइस अभी Xiaomi के चाइना वेबसाइट पर लिस्ट है। भारत समेत विदेशी मार्केट्स में Redmi Smart Display 8 की उपलब्धता और कीमत की जानकारी का ऐलान अभी नहीं किया गया है।

अधिकारिक पोस्टर्स से हमें रेडमी स्मार्ट डिस्प्ले 8 के ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट होने के बारे में पता चला।
 

Redmi Smart Display 8 specifications, features

डिज़ाइन के मामले में रेडमी स्मार्ट डिस्प्ले 8 बहुत हद तक Xiaomi के XiaoAI Touchscreen Speaker Pro 8 जैसा ही है। शाओमी का यह स्मार्ट स्पीकर दिसंबर 2019 में लॉन्च हुआ था। Xiaomi के पुराने स्मार्ट स्पीकर की तरह नए डिवाइस में भी वॉयस और टच कंट्रोल मौजूद है। 8 इंच के इस डिस्प्ले डिवाइस में 178-डिग्री वाइड-व्यू एंगल दिया गया है, जिसमें स्पेशल लेमिनेशन शामिल है। यह रिफ्लेक्शन को कम करके आपकी आंखों को सुरक्षा प्रदान करने का काम करता है।

रेडमी स्मार्ट डिस्प्ले 8 डिवाइस में Xiao AI गेस्चर सपोर्ट भी शामिल है, जिसकी सहायता से म्यूज़िक, वीडियो और अलार्म क्लॉक को कंट्रोल किया जा सकता है। यह डिवाइस विभिन्न स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल करने का भी काम करता है। इस स्मार्ट स्पीकर के फ्रंट पैनल में वीडियो कॉलिंग के लिए एचडी कैमरा के साथ मल्टी-डिवाइस कॉल सपोर्ट भी मौजूद है।

रेडमी स्मार्ट डिस्प्ले 8 में चीन के लोकप्रिय वीडियो प्लेटफॉर्म का सपोर्ट और कस्टम किड्स मोड भी शामिल है। इस मोड में बच्चों पर अधारित केंटेंट और चाइल्ड फेस रिकॉग्निशन दिया गया है। अंत में इस डिवाइस में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Color

Black, White

Display included

हां
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Model

XiaoAI Touchscreen Speaker Pro 8

Color

White

Display included

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  2. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  3. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  4. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  5. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  6. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  9. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  3. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  4. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  5. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  8. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  9. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  10. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.