Realme TV का ब्लाइंड ऑर्डर शुरू, लॉन्च से पहले 2000 रुपये देकर ऑर्डर करें स्मार्ट टीवी

Realme ने अपने फोरम के जरिए Realme Smart TV के लिए लॉन्च से पहले ब्लाइंड ऑर्डर का ऐलान किया। सेल शुरू हो चुकी है, ग्राहक 2000 रुपये के डिपॉज़िट के साथ रियलमी टीवी को खरीदने के लिए बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 मई 2020 12:28 IST
ख़ास बातें
  • ब्लाइंड ऑर्डर करने वाले को 31 मई तक खरीदना होगा टीवी
  • ब्लाइंड ऑर्डर करने वाले को 31 मई तक खरीदना होगा टीवी
  • ब्लाइंड ऑर्डर करने वाले को मिलेगा 500 रुपये का कूपन

25 मई को लॉन्च होगा Realme Smart TV

Realme Smart TV भारत में 25 मई को लॉन्च किया जाएगा। वहीं लॉन्च से पहले अब कंपनी ने टीवी के लिए ब्लाइंड ऑडर लेना भी शुरू कर दिया है, जिसमें ग्राहकों को रियलमी स्मार्ट टीवी मिलने की 100 प्रतिशत गारंटी है। यही नहीं इस ब्लाइंड ऑर्डर में ग्राहकों को 500 रुपये का एक कूपन भी मिलेगा, इस 500 रुपये के कूपन से आप Realme.com से कुछ भी खरीद सकते हैं। हालांकि, इसकी वैधता केवल 30 जून तक ही रहेगी। बता दें, रियलमी टीवी को लेकर खबर आ चुकी है कि इसमें पतले बेज़ल वाला डिज़ाइन और क्रोमा बूस्ट पिक्चर इंज़न दिया जाएगा, जिसकी ब्राइटनेस 400 निट्स होगी।

Realme ने अपने फोरम के जरिए Realme Smart TV के लिए लॉन्च से पहले ब्लाइंड ऑर्डर का ऐलान किया। सेल शुरू हो चुकी है, ग्राहक 2000 रुपये के डिपॉज़िट के साथ रियलमी टीवी को खरीदने के लिए बुक कर सकते हैं। हालांकि, इस राशि को कंपनी की वेबसाइट पर 24 मई से पहले भुगतान करना होगा। इच्छुक ग्राहक Realme.com पर जाकर इस ब्लाइंड ऑर्डर के लिए खुद को रजिस्टर करा सकते हैं। डिपॉज़िट होने के बाद, जब प्रोडक्ट लॉन्च हो जाएगा तो ग्राहक को पूरी रकम अदा करनी होगी। बकाया भुगतान भी ग्राहक को 31 मई से पहले करना होगा। बकाया राशि भुगतान के लिए आप ‘My Orders' पर जाकर अदा कर सकते हैं।
Advertisement

ब्लाइंड ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को कंपनी 500 रुपये का कूपन 1 जून को उनके अकाउंट में देगी, जिसका इस्तेमाल करने के लिए आप रियलमी की वेबसाइट से कुछ भी ऑर्डर कर सकते हैं, हालांकि उसकी कीमत 5,000 रुपये से ऊपर होनी चाहिए। तो ऐसे में यह कंपनी द्वारा दिया गया कोई खास व आकर्षक ऑफर नहीं है, जिसके लिए ग्राहक बिना कीमत व फीचर जाने प्रोडक्ट का ब्लाइंड ऑर्डर कर दे। 500 रुपये के कूपन का इस्तेमाल आप केवल 30 जून तक कर सकते हैं, वहीं ब्लाइंड ऑर्डर डिपॉज़िट की आखिरी तारीख 24 मई की रात तक है।

इन सब के अलावा यदि ग्राहक का ब्लाइंड ऑर्डर करने के बाद मूड बदल जाता है और वह डिपॉज़िट भरने के बाद ऑर्डर कैंसल करना चाहते हैं, तो इसके लिए उन्हें “My Order” सेक्शन में जाकर ऑर्डर कैंसल करके रिफंड की रिक्वेस्ट देनी होगी। हालांकि, यह काम भी आप केवल 31 मई तक ही कर सकते हैं। यदि कोई 31 मई तक रिफंड मांगने में असफल रहा तो भी उनकी जमा राशि 5-7 दिन के अंदर रिफंड कर दी जाएगी।
Advertisement

गौरतलब है कि रियलमी टीवी की कीमत और उपलब्धता की जानकारी 25 मई को सामने आएगी। टीज़र्स में बताया गया है कि इस टीवी में 64 बिट्स मीडियाटेक प्रोसेसर, चार स्पीकर सिस्टम और डॉल्बी ऑडियो सिस्टम दिया जाएगा। बाकि जानकारी तो लॉन्च के बाद ही मालूम चलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिल्ली Trade Fair में QR Code स्कैम, महिला का iPhone लॉक, टिकट का झांसा देकर ठगे पैसे
  2. 12 महीने तक मुफ्त चलाएं ChatGPT Plus, इन लोगों को फ्री मिल रहा है सब्सक्रिप्शन
  3. Dell Pro वायरलेस हेडफोन लॉन्च, सिंगल चार्ज में 4 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी
  4. OnePlus Turbo 7 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 100W चार्जिंग स्पीड के साथ मिलेगी 9000mAh बैटरी!
  5. Xiaomi 18 Pro vs Xiaomi 17 Pro: कितना है दोनों में अंतर
  6. Samsung का ये फ्लैगशिप फोन हुआ ₹14000 सस्ता, एक्सचेंज ऑफर से भी होगी हजारों की बचत
  7. Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी
  8. Xiaomi Watch S5 41mm लॉन्च, पीरियड्स कब आएंगे बताएगी, पानी में डूबने पर भी काम करेगी
  9. अमेरिकी पार्लियामेंट में पेश होंगे Nvidia के पूर्व CEO Jensen Huang, चाइनीज कनेक्शन पर होंगे सवाल 
  10. इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुई Xiaomi 18 Pro सीरीज, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.