Realme की अब भारत में साउंडबार लाने की तैयारी, ज़ारी किया टीज़र

Realme Soundbar मार्केट में शाओमी के Mi soundbar को टक्कर दे सकता है। आपको बता दें, मी साउंडबार में रियलमी साउंडबार की तरह अलग से सबवूफर नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 26 मई 2020 13:24 IST
ख़ास बातें
  • रियलमी ने साझा किया Realme Soundbar का टीज़र
  • 4 स्पीकर्स के साथ मिलेगा 1 अलग से सबवूफर
  • रियलमी का यह साउंडबार 100 वॉट का होगा

जल्द भारत में लॉन्च होगा Realme 100W Soundbar

Realme जल्द ही अपना नया साउंडबार पेश करने वाली है। रियलमी ने हाल ही में अपना LeapTo Next लॉन्च इवेंट आयोजित किया था, जिसमें कंपनी ने अपने कुछ नए प्रोडक्ट लॉन्च किए। दिलचस्प बात है कि लॉन्च किए गए प्रोडक्ट्स में कोई स्मार्टफोन मौजूद नहीं था। रियलमी ने Realme Watch, Realme Buds Air Neo और Realme SmartTV लॉन्च करके सबको चौंकाया है। क्योंकि रियलमी ने दो नई कैटेगरी में कदम रखा है, अब तक कंपनी केवल अपने ब्रांड के तहत स्मार्टफोन का ही निर्माण कर रही थी। स्मार्टफोन से हटकर अपने सेगमेंट्स में विविधता लाकर, रियलमी अपनी प्रतिद्वंदी कंपनी Xiaomi को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रही है। इन सब के बाद अब कंपनी ने एक नया टीज़र साझा किया है। यह 100 वॉट का रियलमी साउंडबार भारत में लाए जाने की ओर इशारा है।
 
Realme ने ट्विटर के माध्यम से आगामी प्रोडक्ट लॉन्च की जानकारी दी, जो कि Realme Soundbar उर्फ Realme 100W Soundbar होगा। रियलमी ने इस प्रोडक्ट की जानकारी लाइवस्ट्रीम इवेंट के जरिए भी दी थी, लेकिन इस आगामी प्रोडक्ट से संबंधित अधिक खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। रियलमी साउंडबार 4 स्पीकर्स और सबवूफर के साथ 100 वॉट का साउंड सिस्टम होगा।
 

अपने ट्वीट में कंपनी ने इस प्रोडक्ट की वास्तविक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें इशारा मिला है कि 4 स्पीकर इस साउंडबार का हिस्सा होंगे जबकि सबवूफर एक अलग यूनिट होगी। हालांकि, कंपनी ने इस प्रोडक्ट के स्पेसिफिकेशन का उल्लेख नहीं किया है। माना जा रहा है कि रियलमी अपने इस नए साउंडबार उर्फ रियलमी 100 वॉट साउंडबार को हाल ही में लॉन्च हुए Realme Smart TV के साथ पैकेज डील के तौर पर पेश कर सकती है।

रियलमी साउंडबार मार्केट में शाओमी के Mi soundbar को टक्कर दे सकता है। आपको बता दें, मी साउंडबार में रियलमी साउंडबार की तरह अलग से सबवूफर नहीं दिया गया है। शाओमी के मी साउंडबार में दो ट्विटर्स, दो वूफर्स ड्राइवर्स और 4 पेसिव रेडिएक्टर का पैक मौजूद है। मी साउंडबार में ब्लूटूथ का सपोर्ट भी मौजूद है।  हम उम्मीद करते हैं कि रियलमी साउंडबार में भी यह सभी फीचर्स मौजूद हो सकते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme Soundbar, Realme 100W Soundbar
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  4. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  5. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  6. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  7. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  8. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  9. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  10. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.