Realme भारत में जल्द लॉन्च करेगा नया स्मार्ट TV, साथ मिलेगा ब्लूटूथ वॉयस रिमोट!

बता दें, फिलहाल Realme कंपनी भारतीय मार्केट में 32 इंच से लेकर 55 इंच तक के स्मार्ट टीवी लेकर आती है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 28 फरवरी 2022 10:47 IST
ख़ास बातें
  • पिछले साल सितंबर में Realme Smart TV Neo 32-inch को लॉन्च हुआ था
  • रियलमी स्मार्ट टीवी मार्च या अप्रैल 2022 में भारत में लॉन्च हो सकता है
  • रिमोट का कलर हो सकता है ब्लैक
Realme कंपनी ने हाल ही में Realme 9 Pro और Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। वहीं, अब खबरें आ रही है कि कंपनी जल्दी ही भारत में अपना नया स्मार्ट टीवी लेकर आने वाली है। कथित रूप से यह स्मार्ट टीवी भारत में आने वाले महीनों मार्च या अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, स्मार्ट टीवी के साथ ब्लूटूथ इनेबल रिमोट भी प्राप्त हो सकता है। बता दें, फिलहाल कंपनी भारतीय मार्केट में 32 इंच से लेकर 55 इंच तक के स्मार्ट टीवी लेकर आती है।

MySmartPrice की रिपोर्ट में टिप्सटर मुकुल शर्मा का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Realme कंपनी भारत में जल्द ही नया स्मार्ट टीवी लेकर आने वाली है। हालांकि, लॉन्च की सटिक तारीख की जानकारी रिपोर्ट में नहीं दी गई है, लेकिन अनुमाना लगाया गया है कि यह टीवी मार्च या अप्रैल 2022 में भारत में लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रियलमी स्मार्ट टीवी ब्लूटूथ इनेबल रिमोट के साथ आएगा, जिसका कलर ब्लैक होगा।

इन सब के अलावा, फिलहाल आगामी रियलमी स्मार्ट टीवी से जुड़ी अन्य किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। अभी यह भी साफ नहीं हुआ है कि इस स्मार्ट टीवी का स्क्रीन साइज़ कितना होगा।

ब्लूटूथ इनेबल रिमोट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि रिमोट में गूगल असिस्टेंट सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इसमें Netflix, Prime Video, Hotstar, YouTube आदि स्ट्रीमिंग ऐप्स का भी सपोर्ट मिल सकता है।
Advertisement

आपको बता दें, कंपनी ने पिछले साल सितंबर महीने में Realme Smart TV Neo 32-inch को लॉन्च किया था। रियलमी टीवी मॉडल LED डिस्प्ले और बेज़ल-लेस डिज़ाइन के साथ आता है, जो लो ब्लू लाइट के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन रखता है। यह क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर पर काम करता है। डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ रियलमी के नए स्मार्ट टीवी नियो 32-इंच में 20W डुअल स्पीकर्स मिलते हैं। इसमें Realme का Chroma Boost Picture इंजन भी है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह पिक्चर क्वालिटी को बढ़ाता है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme new Smart TV, Bluetooth voice remote
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  3. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  2. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  3. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  4. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  5. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  6. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  9. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.