55-इंच डिस्प्ले और 2GB रैम के साथ OnePlus Y1S Pro 4K स्मार्ट TV भारत में लॉन्च, ऐसे खरीदें Rs. 3 हजार रुपये सस्ता

OnePlus Y1S Pro 55-inch 4K स्मार्ट टीवी को भारत में 39,999 रुपये में पेश किया गया है। टीवी को 13 दिसंबर दोपहर 12 बजे से Oneplus की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon India, Flipkart के साथ-साथ अन्य ऑफलाइन चैनलों और वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

55-इंच डिस्प्ले और 2GB रैम के साथ OnePlus Y1S Pro 4K स्मार्ट TV भारत में लॉन्च, ऐसे खरीदें Rs. 3 हजार रुपये सस्ता

OnePlus Y1S Pro 55-inch 4K स्मार्ट टीवी को भारत में 39,999 रुपये में पेश किया गया है

ख़ास बातें
  • OnePlus Y1S Pro 55-inch की कीमत 39,999 रुपये है
  • टीवी पर ICICI बैंक कार्ड ऑफर मिल रहा है
  • 25 दिसंबर तक इस टीवी को 3 हजार रुपये सस्ता खरीदने का मौका है
विज्ञापन
OnePlus ने अपनी Y सीरीज स्मार्ट टीवी लाइनअप में नया Y1S Pro 55-इंच मॉडल जोड़ा है। कंपनी का नया टीवी 4K पैनल के साथ आता है, जिसे शुक्रवार को भारत में लॉन्च किया गया। इससे पहले कंपनी ने इस Y1S प्रो सीरीज में 43-इंच मॉडल को पेश किया था, जिसके बाद एक 50-इंच मॉडल भी जोड़ा गया और अब, इस सीरीज में 55-इंच मॉडल को जोड़ा गया है। नया मॉडल 13 दिसंबर को सेल के लिए उपलब्ध होगा और शुरुआत में इसकी खरीद पर कुछ ऑफर्स भी दिए जाएंगे।
 

OnePlus Y1S Pro 55-inch 4K TV price in India, offers

OnePlus Y1S Pro 55-inch 4K स्मार्ट टीवी को भारत में 39,999 रुपये में पेश किया गया है। टीवी को 13 दिसंबर दोपहर 12 बजे से Oneplus की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon India, Flipkart के साथ-साथ अन्य ऑफलाइन चैनलों और वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। ऑफर्स की बात करें, तो OnePlus Y1S Pro 55-inch टीवी पर ICICI बैंक कार्ड के जरिए खरीदने पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर 25 दिसंबर तक लागू है।
 

OnePlus Y1S Pro 55-inch 4K TV specifications, features

OnePlus TV 55 Y1S Pro 55-inch में OnePlus Y1S Pro के अन्य मॉडल्स के समान बेजेल-लेस डिजाइन मिलता है। टीवी में MEMC सपोर्ट और OnePlus Watch और OnePlus Buds जैसे वनप्लस डिवाइस के साथ आसान कनेक्टिविटी का फीचर भी शामिल है। रियर टाइम इमेज क्वालिटी में सुधार के लिए इसमें गामा इंजन दिया गया है। इसके अलावा, डिस्प्ले HDR10+, HDR10 और HLG फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। 

इसमें 24W का कुल ऑडियो आउटपुट मिलता है, जो दो फुल-रेंज स्पीकर्स के जरिए आता है। इसके अलावा, अच्छे अनुभव के लिए Dolby Audio सपोर्ट भी है।

OnePlus TV 55 Y1S Pro में तीन HDMI 2.1 (1 EARC), दो USB 2.0, ऑप्टिकल, ईथरनेट, डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी ऑप्शन शामिल हैं। यह Android TV 10 और OnePlus के OxygenPlay 2.0 इंटरफेस के साथ आता है। वनप्लस टीवी में 2GB रैम और 8GB स्टोरेज मिलती है। टीवी Google असिस्टेंट, Alexa और क्रोमकास्ट सपोर्ट करता है। टीवी में गेम मोड भी मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus TV
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »