OnePlus ने भारत में लॉन्च किए तीन स्मार्ट Android TV, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

OnePlus TV Y सीरीज़ किफायती सेगमेंट के स्मार्ट टीवी के लिए जाना जाएगा। 32 इंच वाले वेरिएंट का दाम 12,999 रुपये है, जबकि 43 इंच वेरिएंट 22,999 रुपये में बिकेगा।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 2 जुलाई 2020 20:32 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus TV Y-Series में 32-इंच और 43-इंच मॉडल लॉन्च किए गए हैं
  • OnePlus TV U-Series में केवल 55-इंच मॉडल आता है
  • वनप्लस टीवी की नई 2020 सीरीज़ की भारत में शुरुआती कीमत 12,999 रुपये है

OnePlus TV Y सीरीज़ के 32 इंच मॉडल की भारत में कीमत 12,999 रुपये है

OnePlus ने भारत में अपने लेटेस्ट स्मार्ट टेलीविज़न लॉन्च कर दिए हैं। वनप्लस की नई यू सीरीज़ और वाई सीरीज़ स्मार्ट टीवी से पर्दा उठा है। OnePlus Y सीरीज़ के टीवी मॉडल की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि OnePlus U सीरीज़ में एक मात्र मॉडल है जिसे 49,999 रुपये में बेचा जाएगा। वनप्लस टीवी एंड्रॉयड टीवी 9 पाई पर चलते हैं। ये अलग फीचर्स, साइज़ और रिजॉल्यूशन के साथ आते हैं। OnePlus TV Y सीरीज़ में दो मॉडल हैं। 32 इंच मॉडल एचडी रिजॉल्यूशन (1,366x768 पिक्सल) और 43 इंच मॉडल फुल-एचडी रिजॉल्यूशन (1,920x1,080 पिक्सल) वाला है। वहीं, OnePlus TV U सीरीज़ का एक मात्र मॉडल 55 इंच वाला है जो अल्ट्रा-एचडी (3840x2160 पिक्सल) स्क्रीन से लैस है।
 

OnePlus TV 2020 specifications, features

शुरुआत करते हैं किफायती OnePlus TV Y सीरीज़ से। इस सीरीज़ को बजट सेगमेंट के ग्राहकों के लिए लाया गया है। इस सीरीज़ में 32 इंच और 43 इंच के मॉडल हैं। ये स्मार्ट टीवी ऑक्सीजन प्ले, वनप्लस कनेक्ट और कई अनोखे फीचर्स के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि ये फीचर्स किफायती प्राइस सेगमेंट में यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे।
Advertisement

महंगे OnePlus TV U सीरीज़ का एक मात्र मॉडल 55 इंच का है। यह 4K एलईडी स्क्रीन और डॉल्बी विज़न एचडीआर सपोर्ट के साथ आता है। इस टेलीविज़न के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन OnePlus TV Q1 और OnePlus TV Q1 Pro से मेल खाते हैं। सबसे अहम अंतर डिस्प्ले का है। नया टेलीविज़न सेट एलईडी डिस्प्ले से लैस हैं, जबकि क्यू1 सीरीज़ के टीवी क्यूएलईडी डिस्प्ले के साथ पेश किए गए थे।

OnePlus TV 55U1 की किनारों पर मोटाई 6.9 मिलीमीटर है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 95 प्रतिशत है। इसके अलावा ऑक्सीजन प्ले और वनप्लस कनेक्ट ऐप स्मूथ कनेक्टिविटी के काम आएंगे। रिमोट से आपको Netflix और Amazon Prime Video का एक्सेस मिलेगा। इनके लिए शॉर्ट कीज़ हैं। इसका इस्तेमाल गूगल असिस्टेंट से बात करने के लिए भी हो सकता है।
Advertisement

दोनों सीरीज़ के लॉन्च हुए सभी स्मार्ट टीवी Android TV 9 Pie पर चलते हैं। इन्हें गूगल असिस्टेंट, गूगल क्रोमकास्ट और गूगल प्ले स्टोर का एक्सेस मिला है। यूज़र्स चाहें तो ऑक्सीजन प्ले इंटरफेस का इस्तेमाल कंटेंट सेंट्रिक व्यू के लिए कर सकते हैं। वनप्लस की वाई सीरीज़ के बारे में 20 वॉट साउंड आउटपुट का दावा है। वहीं, यू सीरीज़ में 30 वॉट वाला चार स्पीकर सेटअप है। इसमें डॉल्बी एटमस ऑडियो के लिए भी सपोर्ट है। इसके अलावा आप टेलीविज़न का इस्तेमाल वायरलेस स्पीकर के तौर पर कर सकते हैं, ब्लूटूथ स्टीरियो मोड में।
 

OnePlus TV 2020 pricing vs competition

OnePlus TV Y सीरीज़ किफायती सेगमेंट के स्मार्ट टीवी के लिए जाना जाएगा। 32 इंच वाले वेरिएंट का दाम 12,999 रुपये है, जबकि 43 इंच वेरिएंट 22,999 रुपये में बिकेगा। कीमत और फीचर्स से साफ है कि मार्केट में इसकी भिड़ंत Realme Smart TV और Vu Cinema TV रेंज से होगी।
Advertisement

दूसरी तरफ, OnePlus TV U सीरीज़ का एक मात्र मॉडल 49,999 रुपये का है। कीमत के हिसाब से यह अपने कॉम्पटीशन Vu Premium 4K Android TV और Mi TV 4X रेंज से काफी महंगा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  3. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  4. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  5. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  6. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  7. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  8. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  9. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  10. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.