OnePlus TV U1S की कीमत लॉन्च से पहले ही लीक!

OnePlus TV U1S की कीमत लॉन्च से पहले ही लीक हो गई है। इतना ही नहीं इस टीवी की कुछ स्पेसिफिकेशन भी लीक होने की खबर है। OnePlus TV U1S को तीन स्क्रीन साइज़ में लॉन्च किया जा सकताहै जिनमें 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच के मॉडल्स शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जून 2021 11:56 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus TV U1S 50 इंच मॉडल की कीमत 36,999 रुपये हो सकती है।
  • इसके 55 इंच मॉडल की कीमत 42,999 रुपये हो सकती है।
  • इसके 65 इंच टीवी की कीमत 59,999 रुपये हो सकती है।

OnePlus TV U1S में 1.07 बिलियन कलर्स वाली 4K डिस्प्ले देखने को मिल सकती है।

OnePlus TV U1S की कीमत लॉन्च से पहले ही लीक हो गई है। इतना ही नहीं इस टीवी की कुछ स्पेसिफिकेशन भी लीक होने की खबर है। OnePlus TV U1S को तीन स्क्रीन साइज़ में लॉन्च किया जा सकता है जिनमें 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच के मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। इस टीवी सीरीज के बारे में ताजा जानकारी इसकी कीमत को लेकर आ रही है जिसे Twitter पर अभिषेक यादव के अकाउंट से लीक किया गया है। इसमें टीवी की कुछ स्पेसिफिकेशन भी बताई गई हैं। 

OnePlus TV U1S के बारे में लीक इस जानकारी के मुताबिक, इसके 50 इंच मॉडल की कीमत 36,999 रुपये हो सकती है। जबकि इसके 55 इंच मॉडल की कीमत 42,999 रुपये हो सकती है। वहीं इस सीरीज के अन्तिम साइज मॉडल की कीमत 59,999 रुपये हो सकती है। हालांकि वन प्लस की ओर से इसके बारे में कोई अधिकारिक जानकारी या टिप्पणी अभी तक सामने नहीं आई है। लीक हुई ये कीमतें किस हद तक कम्पनी के द्वारा निर्धारित की गई कीमतों से मेल खाती हैं यह टीवी सीरीज लॉन्च के बाद ही स्पष्ट हो सकता है।मगर ट्विटर पर अभिषेक यादव के अकाउंट से लीक हुई इसकी कीमत की जानकारी से एक अंदाजा तो लगाया ही जा सकता है।

OnePlus TV U1S सीरीज की लॉन्च डेट को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है। मगर ऐसा कहा जा रहा है कि एक महीने के अंदर अंदर ही कंपनी इस टीवी को भारत में लॉन्च कर सकती है। 

लीक पर आधारित जानकारी के मुताबिक इस टीवी में 1.07 बिलियन कलर्स वाली 4K डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। जिसमें 93 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमॉट हो सकता है और 300 निट्स की पीक ब्राइटनेस हो सकती है। स्क्रीन में डायरेक्ट एलईडी (DLED) पैनल देखने को मिल सकता है जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 95 प्रतिशत हो सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 60Hz हो सकता है। इस टीवी में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक का चिपसेट दिया जा सकता है और 2जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इसके रिमोट में NFC फीचर का सपोर्ट भी हो सकता है। टीवी Android TV 10 सपोर्ट के साथ आ सकता है। 
Advertisement

इस टीवी में अग्रणी स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म्स का सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। साथ ही बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, गूगल असिस्टेंट, अमेजॉन एलेक्सा आदि स्मार्ट फीचर्स भी देखने को मिल सकती हैं। वहीं कंपनी के OnePlus Watch control और OnePlus Buds का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। 
साउंड के लिए टीवी में 30 वॉट के Dynaudio स्पीकर Dolby Atmos सपोर्ट के साथ दिए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में ड्यूल बैंड वाइ-फाइ, ब्लूटुथ 5.0, eARC के साथ एक एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, 2 एचडीएमआई 2.0 पोर्ट और 2 यूएसबी पोर्ट्स देखने को मिल सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.