OnePlus ने भारत में लॉन्च किए दो नए स्मार्ट टीवी, जानें कीमतें

OnePlus TV Q1 और OnePlus TV Q1 Pro में मुख्य अंतर बिल्ट इन मोटोराइज़्ड साउंडबार का है जो महंगे टीवी का हिस्सा है। वनप्लस टीवी के साथ एक वनप्लस कनेक्ट ऐप भी लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2019 16:48 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस टीवी एंड्रॉयड टीवी 9.0 पर चलते हैं
  • OnePlus TV Q1 Pro की कीमत 1 लाख रुपये के आसपास है
  • वनप्लस टीवी रेंज में गामा मैजिक कलर पिक्चर प्रोसेसर है

OnePlus TV Q1 और OnePlus TV Q1 Pro की कीमत 69,900 रुपये से शुरू

कई टीज़र्स पेश करने के बाद OnePlus ने अपने पहले स्मार्ट टीवी OnePlus TV को लॉन्च कर दिया। वनप्लस टीवी के दो वेरिएंट भारत में लॉन्च किए गए हैं- OnePlus TV Q1 और OnePlus TV Q1 Pro। इनकी कीमतें क्रमशः 69,900 रुपये और 99,900 रुपये हैं। वनप्लस ब्रांड के टेलीविजन की बिक्री अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान शुरू होगी।
 

OnePlus TV Q1, OnePlus TV Q1 Pro features, specifications

OnePlus TV के दोनों ही वेरिएंट 55 इंच के 4K रिजॉल्यूशन वाले क्यूएलईडी पैनल के साथ आते हैं। दोनों के स्पेसिफिकेशन भी लगभग एक जैसे हैं। वनप्लस टीवी क्यू1 और क्यू1 प्रो में मुख्य अंतर बिल्ट इन मोटोराइज़्ड साउंडबार का है जो महंगे टीवी का हिस्सा है। इसमें 50 वॉट साउंडबार के साथ 8 फ्रंट फायरिंग स्पीकर ड्राइवर्स हैं- दो वूफर्स, चार फुल-रेंज ड्राइवर्स और तीन ट्विटर्स। वनप्लस टीवी क्यू1 भी 50 वॉट का साउंड आउटपुट देता है। लेकिन इसमें कोई साउंडबार स्पीकर नहीं है।

टेलीविज़न डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमस तक के साउंड फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। वनप्लस टीवी रेंज में गामा मैजिक कलर पिक्चर प्रोसेसर है। इसके बारे में पिक्चर क्वालिटी बेहतर करने का दावा है।

वनप्लस टीवी मॉडल पिछले हिस्से पर कैवलार फिनिश के साथ आते हैं और ये अनोखे स्टेंड डिज़ाइन से लैस हैं। वनप्लस टीवी सीरीज़ को दीवारों पर माउंट भी किया जा सकता है।
Advertisement

OnePlus TV एंड्रॉयड टीवी 9.0 पर चलते हैं। इसका ऑक्सीजनप्ले कस्टमाइज़ेशन स्किन है। यह टीवी के लिए बनाया गया क्यूरेटेड कस्टम स्किन है। ऑक्सीजनप्ले में हंगामा प्ले, इरॉज नाउ और ज़ी5 के सिनेमा व टीवी शोज़ हैं। गूगल असिस्टेंट के लिए सपोर्ट भी है। इसे टीवी के रिमोट के ज़रिए एक्टिवेट किया जा सकता है।

इसके रिमोट में बेहद ही कम बटन हैं। रिमोट में अमेज़न प्राइम वीडियो के लिए अलग बटन है। दायीं तरफ वॉल्यूम के बटन हैं। फिलहाल, वनप्लस टीवी नेटफ्लिक्स को सपोर्ट नहीं करता है। आने वाले हफ्तों में यह लोकप्रिय स्ट्रीमिंग सर्विस भी OnePlus TV का हिस्सा हो जाएगा।
Advertisement

OnePlus ने एक वनप्लस कनेक्ट ऐप भी लॉन्च किया है जिसे वनप्लस टीवी के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। यह ऐप यूज़र्स को अपने स्मार्टफोन को टीवी के लिए वर्चुअल रिमोट के तौर पर इस्तेमाल करने की सुविधा देता है।
Advertisement

OnePlus TV से पर्दा उठाने के साथ कंपनी ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 7T को भी लॉन्च किया। वनप्लस 7टी वार्प चार्ज 30टी को सपोर्ट करता है। अहम खासियतों की बात करें तो फोन में 6.55 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, वो भी 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। यह वाटरड्रॉप नॉच, 3,800 एमएएच बैटरी, तीन रियर कैमरे, 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे और लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर से लैस है। इसकी बिक्री 29 अगस्त से शुरू होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus TV Q1, OnePlus TV Q1 Pro, Android TV, OnePlus TV
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  5. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  3. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  4. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  5. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  6. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  7. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  8. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  10. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.