OnePlus TV के 32 इंच और 43 इंच मॉडल 2 जुलाई को हो सकते हैं लॉन्च

आगामी OnePlus LED TV वेरिएंट मॉडल नंबर 32HA0A00 और 43FA0A00 के साथ Bluetooth SIG साइट पर लिस्ट हुए हैं। 32HA0A00 मॉडल नंबर संकेत देता है कि वनप्लस टीवी 32 इंच मॉडल में लॉन्च होगा और 43FA0A00 मॉडल नंबर का स्क्रीन साइज़ 43 इंच होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 जून 2020 12:00 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus TV 43 इंच वेरिएंट आ सकता है फुल-एचडी रिजॉल्यूशन
  • OnePlus TV 32 इंच वेरिएंट में मिल सकता है एचडी पैनल
  • टीवी के साथ वनप्लस रिमोट भी वेबसाइट पर हुए लिस्ट

2 जुलाई को भारत में लॉन्च होंगे OnePlus TV

OnePlus TV के नए मॉडल्स भारत में 2 जुलाई को लॉन्च होने वाले हैं। वहीं, वनप्लस के यह नए टीवी मॉडल पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus TV Q1 और OnePlus Q1 Pro से सस्ते होंगे। इन दोनों ही टीवी या फिर दोनों में से किसी एक टीवी की कीमत 20,000 रुपये से कम होने वाली है, जिसकी जानकारी कंपनी ने हाल ही में टीज़र में साझा की। अब लॉन्च से पहले इन दो स्मार्ट टीवी मॉडल के साइज़ भी सामने आ गए हैं, जो कि 32 इंच और 43 इंच डिस्प्ले साइज़ में Bluetooth SIG साइट पर लिस्ट हुए हैं। बता दें, वनप्लस ने स्मार्टफोन के बाद पिछले साल ही भारत में टीवी सेगमेंट में एंट्री की थी। पिछले साल कंपनी ने वनप्लस टीवी क्यू1 और वनप्लस टीवी क्यू1 प्रो लॉन्च किया था, जिनकी शुरुआती कीमत 69,900 रुपये है।
 

आगामी OnePlus LED TV वेरिएंट मॉडल नंबर 32HA0A00 और 43FA0A00 के साथ Bluetooth SIG साइट पर लिस्ट हुए हैं। 32HA0A00 मॉडल नंबर संकेत देता है कि वनप्लस टीवी 32 इंच मॉडल में लॉन्च होगा और 43FA0A00 मॉडल नंबर का स्क्रीन साइज़ 43 इंच होगा। इसके अलावा 32 इंच के मॉडल नंबर का 'H' एचडी पैनल (1366x768 पिक्सल) की ओर इशारा करता है, जबकि 43 इंच के मॉडल नंबर का ‘F' फुल-एचडी पैनल (1920x1080 पिक्सल) की ओर इशारा करता है। दोनों ही वनप्लस टीवी मॉडल ब्लूटूथ वी5 सपोर्ट के साथ लिस्टिंग में लिस्ट हैं।

नए वनप्लस एलईडी टीवी मॉडल के अलावा ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट पर दो नए वनप्लस रिमोट्स भी लिस्ट हैं, जिनका मॉडल नंबर RC-002B और RC-002C है। दोनों ही रिमोट कंट्रोल भी ब्लूटूथ वी5 को सपोर्ट करते हैं। हालांकि, दोनों ही रिमोट कंट्रोल का मॉडल नंबर अलग-अलग है, तो ऐसे में इन में कुछ प्रमुख अंतर भी दिया जा सकता है।

जैसा कि हमने बताया, नए वनप्लस टीवी मॉडल की शुरुआती कीमत 20,000 रुपये से कम है, तो ऐसे में लॉन्च के बाद यह टीवी हाल ही में लॉन्च हुए Realme TV लाइनअप को कड़ी टक्कर दे सकता है। रियलमी टीवी भारत में पिछले महीने ही लॉन्च हुआ है, इस टीवी सीरीज़ में भी आपको 32 इंच और 43 इंच का मॉडल मिलता है। हालांकि, इसके 32 इंच के मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है और 43 इंच टीवी की कीमत 21,999 रुपये है।

हालांकि, अगर आपको नए किफायती वनप्लस टीवी के स्पेसिफिकेशन की जानकारी विस्तार से जाननी है, तो आपको 2 जुलाई तक का इंतज़ार करना पड़ेगा। यह दोनों ही टीवी 2 जुलाई को भारत में लॉन्च किए जाएंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus TV 32 Inch, OnePlus TV 43 Inch, OnePlus TV, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  4. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  4. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  5. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  6. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  7. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  8. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
  10. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकती है 5,000mAh की बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.