Motorola EnvisionX 4K QLED TV Launched: 55 और 65 इंच साइज में Motorola के 4K QLED TV लॉन्च, जानें सबकुछ

Motorola ने EnvisionX 4K QLED TV को भारत में 55 इंच और 65 इंच साइज में लॉन्च किया है।

Motorola EnvisionX 4K QLED TV Launched: 55 और 65 इंच साइज में Motorola के 4K QLED TV लॉन्च, जानें सबकुछ

Motorola ने EnvisionX 4K QLED TV को भारत में 55 इंच और 65 इंच साइज में लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • इनकी डिस्प्ले में Quantum Glow टेक्नोलॉजी मिलती है।
  • टीवी में 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है।
  • साउंड के लिए टीवी 20W स्पीकर कैरी करते हैं।
विज्ञापन
भारत में स्मार्ट TV मार्केट में कई दिग्गज कंपनियां मौजूद हैं। जिसमें Samsung, Sony, LG जैसे पॉपुलर ब्रैंड्स के अलावा Xiaomi जैसे चाइनीज प्लेयर भी आते हैं। अब पिछले कुछ समय से Lenovo के स्वामित्व वाली Motorola भी इस मार्केट में उतर आई है जो देश में अपने क्वालिटी टीवी पेश कर रही है। कंपनी ने हाल ही में Envision TV लॉन्च किए थे जिसमें 32, 43 और 55 इंच साइज उपलब्ध करवाए गए थे। ये टीवी 4K रेजॉल्यूशन के साथ आते हैं। अब कंपनी ने इसी सीरीज में 55 इंच और 65 इंच साइज में नए टीवी पेश किए हैं जो कि QLED TV हैं। इनमें 4K रेजॉल्यूशन दिया गया है। टीवी में 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है। टेलीविजन को चार कोर वाले मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस किया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन। 
 

Motorola EnvisionX 4K QLED TV price in India

Motorola ने EnvisionX 4K QLED TV को भारत में 55 इंच और 65 इंच साइज में लॉन्च किया है। इसके 55 इंच साइज मॉडल की कीमत 35,999 रुपये है। जबकि 65 इंच साइज मॉडल की कीमत 49,999 रुपये है। इन्हें एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उतारा गया है, जहां पर ये खरीद के लिए उपलब्ध हैं। 
 

Motorola EnvisionX 4K QLED TV specifications, features

Motorola EnvisionX 4K QLED TV मॉडर्न डिजाइन के साथ आते हैं। स्क्रीन के चारों और बेजल बिल्कुल दिखाई नहीं देते हैं जिससे ये देखने में प्रीमियम लगते हैं। 55 इंच और 65 इंच के दोनों ही मॉडल में फीचर्स एक जैसे ही मिलते हैं। इनकी डिस्प्ले में Quantum Glow टेक्नोलॉजी मिलती है। जिसके लिए कहा गया है कि ये पिक्चर क्वालिटी को और बेहतर बनाती है। साथ में Dolby Vision का सपोर्ट भी है। टीवी में 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट है। पिक्चर के लिए इसमें 6 अलग-अलग व्यूइंग मोड दिए गए हैं। यानि कि अपनी पसंद के हिसाब से आप पिक्चर मोड सिलेक्ट कर सकते हैं। 

इसके भीतरी स्पेक्स पर नजर डालें तो टीवी में क्वाडकोर मीडियाटेक प्रोसेसर है। इसमें 2GB रैम दी गई है। साथ में ग्राफिक्स के लिए भी प्रोसेसर सपोर्ट दिया गया है। साउंड के लिए टीवी 20W स्पीकर कैरी करते हैं। क्रिस्टल क्लियर साउंड उपलब्ध करवाने के लिए कंपनी ने इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट दिया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिस्प्ले डिवाइस में Google TV OS मिलता है। जिसके साथ में Google Voice Assistant सपोर्ट भी दिया गया है। साथ में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का सपोर्ट भी मिल जाता है। 

कनेक्टिविटी के लिए टीवी में 3 एचडीएमआई पोर्ट दिए गए हैं। साथ में 2 यूएसबी पोर्ट मौजूद हैं, और एक RF पोर्ट भी है। इसके अलावा वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 802.11 ac और ब्लूटूथ का सपोर्ट भी इनमें दिया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »