Mi TV 4A 50-Inch 4K डिस्प्ले मॉडल जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च

Xiaomi Mi TV रेंज का एक और स्मार्ट टीवी जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। जानकारी मिली है कि शाओमी जल्द ही नए Mi TV 4A 50 इंच मॉडल को भारतीय मार्केट में उतार सकती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2019 16:33 IST
ख़ास बातें
  • Mi TV 4A 50 इंच मॉडल को बीते साल चीन में लॉन्च किया गया था
  • Xiaomi ने मी टीवी 4ए रेंज में डॉल्बी एटमस साउंड दिया है
  • इस मी टीवी मॉडल की कीमत अभी भी रहस्य ही है
Xiaomi Mi TV रेंज का एक और स्मार्ट टीवी जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। जानकारी मिली है कि शाओमी जल्द ही नए Mi TV 4A 50 इंच मॉडल को भारतीय मार्केट में उतार सकती है। बता दें कि इस मी टीवी मॉडल को चीनी मार्केट में बीते साल जनवरी में लॉन्च किया गया था। यह शाओमी स्मार्टफोन 4K यूएचडी डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आता है। भारत में Xiaomi पहले से Mi TV 4A Pro 49 इंच वर्ज़न को बेच रही है जो फुल-एचडी (1080 पिक्सल) पैनल के साथ आता है। Mi TV 4A Pro 49 को हाल ही में सस्ता किया गया था। यह अब 29,999 रुपये में मिलता है।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने मायस्मार्टप्राइस के साथ साझेदारी में मी टीवी 4ए 50 इंच मॉडल को भारत में लॉन्च करने का खुलासा किया है। इस मी टीवी मॉडल की कीमत अभी भी रहस्य ही है। हालांकि, टीवी को जल्द ही मार्केट में लाए जाने की उम्मीद है।

याद रहे कि Mi TV 4A 50 इंच मॉडल को बीते साल चीन में लॉन्च किया गया था। इस मार्केट में टेलीविज़न सेट की कीमत 2,399 चीनी युआन (करीब 24,900 रुपये) है। यह टीवी 4K यूएचडी (3840x2160 पिक्सल) डिस्प्ले, 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और एचडीआर10+ एचएलजी सपोर्ट के साथ आता है। Mi TV 4A रेंज में फ्रेमलेस डिज़ाइन है। इसमें Mi TV Bar इंटीग्रेटेड है जो 10 स्पीकर्स, 2 वायरलेस रियर सेटेलाइट स्पीकर्स और सबवूफर से लैस है।

Xiaomi ने मी टीवी 4ए रेंज में डॉल्बी एटमस साउंड दिया है। इसके अलावा टेलीविज़न में एंड्रॉयड ओएस पर पैचवॉल यूआई है। भारत में Mi TV 4A 50 इंच को एंड्रॉयड टीवी के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। साथ में पैचवॉल का भी अनुभव मिलेगा।
Advertisement

Mi TV 4A 50 इंच मॉडल में 64 बिट एमलॉजिक एल962 क्वाड-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, डॉल्बी और डीटीएस ऑडियो शामिल हैं। टीवी में एचडीएमआई पोर्ट्स, दो यूएसबी पोर्ट्स, एवी इनपुट और इथरनेट पोर्ट और S/PDIF ऑडियो आउटपुट है।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Mi TV 4A Pro 49 मॉडल की कीमत हाल ही में 29,999 रुपये की गई थी। मी टीवी 4ए प्रो 49 में 49 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले पैनल है। बाकी फीचर 50 इंच मॉडल वाले ही हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi TV 4A Pro 50, Xiaomi Mi TV, Mi TV, Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  2. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.