MarQ ने लॉन्च किए तीन स्मार्ट टीवी और एक स्मार्ट स्पीकर, जानें कीमत और खासियतें

भारत में फ्लिपकार्ट स्मार्ट टीवी रेंज के 32 इंच मॉडल की कीमत 11,999 रुपये, 43 इंच एचडी मॉडल की कीमत 20,999 रुपये और प्रीमियम 4K अल्ट्रा एचडी मॉडल की कीमत 21,999 रुपये है।

MarQ ने लॉन्च किए तीन स्मार्ट टीवी और एक स्मार्ट स्पीकर, जानें कीमत और खासियतें

MarQ स्मार्ट होम स्पीकर की कीमत 3,499 रुपये है

ख़ास बातें
  • MarQ ने भारत में तीन स्मार्ट टीवी और एक स्मार्ट स्पीकर लॉन्च किया
  • 32-इंच और 43-इंच में आते हैं टीवी
  • स्मार्ट स्पीकर की भारत में कीमत 3,499 रुपये
विज्ञापन
MarQ By Flipkart ने भारत में तीन नए स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। नए लाइनअप में 32 इंच का एचडी टीवी, 43 इंच का फुल-एचडी टीवी और 4K अल्ट्रा एचडी मॉडल शामिल हैं। नए लाइनअप की कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है और ये मॉडल ई-कॉमर्स साइट के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध हैं। टीवी एंड्रॉयड 9 पर चलते हैं और इनबिल्ट क्रोमकास्ट और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा, कंपनी ने नए MarQ स्मार्ट होम स्पीकर भी पेश किए हैं।
 

MarQ by Flipkart Smart TVs, Smart Home Speakers price in India

भारत में फ्लिपकार्ट स्मार्ट टीवी रेंज के 32 इंच मॉडल की कीमत 11,999 रुपये, 43 इंच एचडी मॉडल की कीमत 20,999 रुपये और प्रीमियम 4K अल्ट्रा एचडी मॉडल की कीमत 21,999 रुपये है।

MarQ स्मार्ट होम स्पीकर की कीमत 3,499 रुपये है। सभी प्रोडक्ट्स फ्लिपकार्ट के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध हैं।
 

MarQ by Flipkart Smart TV features

MarQ by Flipkart स्मार्ट टीवी रेंज रेटिना-सेफ टेक्नोलॉजी से लैस आते हैं, जो आखों में ज़ोर न पड़ने में मदद करती है। लाइनअप में 20 वॉट स्पीकर्स हैं, जो डॉल्बी ऑडियो सराउंड सपोर्ट करते हैं। टीवी इनबिल्ट क्रोमकास्ट के साथ आते हैं। तीनों टीवी क्वाड-कोर मीडियाटेक सीए53 प्रोसेसर के साथ आते हैं, जो माली 470 जीपीयू के साथ जुगलबंदी करता है। सभी स्मार्ट टीवी ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट करते हैं।
 
marq

MarQ by Fipkart का 32-इंच और 43-इंच मॉडल एचडी रिज़ॉल्यूशन के साथ आते हैं, जिनमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। ये मॉडल क्रोमा डिस्प्ले इंजन टेक्नोलॉजी के साथ कस्टम पिक्चर और ऑडियो ट्यूनिंग सपोर्ट करते हैं। दोनों टीवी तीन एचडीएमआई पोर्ट्स और दो यूएसबी पोर्ट्स के साथ आते हैं।

वहीं, बात 43-इंच मॉडल की करें, तो यह मॉडल 4K अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन से लैस आता है और इसमें भी क्रोमा डिस्प्ले इंजन टेक्नोलॉजी के साथ कस्टम पिक्चर और ऑडियो ट्यूनिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें विविड प्रो 4के टेक्नोलॉजी और HDR 10 सपोर्ट भी दिया गया है। इस मॉडल में 1.5 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इस टीवी में चार एचडीएमआई पोर्ट्स और तीन यूएसबी पोर्ट्स मिलते हैं।

तीनों टीवी एक मेटल रिबन स्टैंड के साथ आते हैं।
 

MarQ Smart Home Speaker features

MarQ स्मार्ट होम स्पीकर गूगल असिस्टेंट के साथ आता है और साथ ही हिंदी भाषा को भी सपोर्ट करता है। इसमें रिमाइंडर और अलर्ट के साथ मौसम और ट्रैफिक अपडेट भी मिलती है। स्पीकर Spotify, YouTube Music और TuneIn जैसे एप्लिकेशन के जरिए म्युज़िक स्ट्रीम कर सकता है और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। इतना ही नहीं, इसके साथ ग्राहकों को मुफ्त में JioSaavn Pro की तीन महीने की सदस्यता भी मिलती है। स्पीकर 2x वॉट क्षमता के साथ आता है और फार-फील्ड वॉइस रिकॉग्निशन तकनीक को सपोर्ट करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MarQ, MarQ by Flipkart

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »