LG ने CES 2022 से पहले 97 इंच के सबसे बड़े और 42 इंच के सबसे छोटे OLED TV का किया ऐलान

कंपनी ने नए Mini-LED QNED TV रेंज का भी ऐलान किया है, जो कि कंपनी के LCD रेंज की तुलना में बेहतर कॉन्ट्रास्ट ऑफर करता है, वहीं इसके साथ इस नई रेंज में ट्रेडिशनल LED डिस्प्ले से बेहतर ब्राइटनेस प्राप्त होगी।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 5 जनवरी 2022 10:39 IST
ख़ास बातें
  • LG ने पेश किया 97-इंच का सबसे बड़ा OLED टीवी
  • LG C2 OLED रेंज में पेश किया सबसे छोटा 42-इंच का ओलेड टीवी
  • दोनों में कंपनी का “Evo” पैनल फीचर किया गया है
LG ने कल 4 जनवरी को CES 2022 शुरू होने से ठीक एक दिन पहले अपने नई OLED TV मॉडल्स की रेंज का ऐलान किया है। इस लाइनअप में एलजी का सबसे बड़ा 97 इंच OLED TV से लेकर सबसे छोटा 42 इंच OLED टीवी शामिल है। एलजी के इस नए ओलेड टीवी मॉडल्स कंपनी के A9 प्रोसेसर से लैस हैं, जिसकों लेकर दावा किया गया है कि यह इम्प्रूव्ड परफोर्मेंस डिलीवर करेंगे। इसके अलावा, एलजी की इस नई टीवी रेंज में LG G2 OLED और LG C2 OLED TV सीरीज़ दोनों में कंपनी का “Evo” पैनल फीचर किया गया है, जिसको लेकर कहा गया है कि यह इम्प्रूव्ड ब्राइटनेस और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट प्रदान करेगा।

दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी ने नए G2 OLED मॉडल और C2 मॉडल्स को LG के 2022 OLED TV लाइनअप के तहत ऐलान किया है। LG G2 OLED TV मॉडल G सीरीज़ में 97 इंच के सबसे बड़े ओलेड ऑप्शन में मिलता है। जबकि C2 मॉडल्स में 42 इंच का मॉडल मिलचा है, जो कि एलजी के मौजूदा 48 इंच OLED TV मॉडल की तुलना में भी छोटा है। एलजी के अनुसार, G और C सीरीज़ दोनों में ही G1 OLED और C1 OLED TV की तुलना में पतले बेजल्स दिए गए हैं।

आपको बता दें, एलजी की नई जी2 ओलेड टीवी लाइनअप में 97 इंच, 83 इंच, 77 इंच, 65 इंच और 55 इंच के साइज़ विकल्प शामिल हैं। वहीं, दूसरी ओर सी2 ओलेड टीवी सीरीज़ में 83 इंच, 77 इंच, 65 इंच, 55 इंच, 48 इंच और 42 इंच के साइज़ विकल्प शामिल हैं।

कंपनी ने नए Mini-LED QNED TV रेंज का भी ऐलान किया है, जो कि कंपनी के LCD रेंज की तुलना में बेहतर कॉन्ट्रास्ट ऑफर करता है, वहीं इसके साथ इस नई रेंज में ट्रेडिशनल LED डिस्प्ले से बेहतर ब्राइटनेस प्राप्त होगी। QNED90 मॉडल और हाई QNED मॉडल्स 100 प्रतिशत कलर कंसिस्टेंसी के लिए सर्टिफाइड है और यह एलजी की Precision Dimming टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं।
Advertisement

कंपनी ने यह भी खुलासा किया कि इसके 2022 ओलेड लाइनअप के पैनल TUV Rheinland और Underwriters Laboratories द्वारा सर्टिफाइड हैं, जो कि क्रमशः फ्लिकर-फ्री और ग्लैयर-फ्री ऑपरेशन प्रदान करते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG OLED TV, CES 2022, LG, LG G2 OLED TV, LG C2 OLED TV, LG MIni LED TV, WebOS
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.