लेईको ने भारत में पेश की अपनी 'सुपरटेनमेंट' सर्विस

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 24 जून 2016 18:28 IST
लेईको ने मंगलवार को भारत में अपनी ऑन-डिमांड और एंटरटेनमेंट स्ट्रीमिंग सर्विस लॉन्च कर दी। इस सर्विस के तहत यूजर को म्यूजिक से लेकर सिटकॉम और फिल्मों से लेकर गेम तक का मजा मिलेगा। 'लेईको मेंबरशिप' के तहत कंटेंट, सर्विस और अनुभव का मजा एक सिंगल पैकेज में मिल सकेगा।

लेईको मेंबरशिप के बारे में बताते हुए कंपनी ने इसके स्मार्टफोन में दिए गए ले विडी ऐप और एक ओपन सिंडिकेशन प्लेटफॉर्म (इंटरनेट पर मौजूद लोकप्रिय वीडियो संग्रह) के बारे में भी बताया। कंपनी ने फिलहाल इरोस नाउ के साथ साझेदारी की है। डिस्ट्रीब्यूटर के साथ मिलकर कंपनी का लक्ष्य 10 से ज्यादा भाषाओं में 2,000 से अधिक फिल्में ऑन डिमांड, नई ब्लॉकबस्टर फिल्में लाने की है।
Advertisement
​
लॉन्च के समय हमने ले विडी ऐप के साथ कुछ समय गुजारा। फिलहाल कंपनी सिर्फ यूट्यूब से ही कंटेट ले रही है। लेकिन ऐप लॉन्च होने के बाद अगले महीने से कई जगह से कंटेट लिया जाएगा। अभी, ऐप में वीडियो क्वालिटी केचुनाव का कोई विकल्प नहीं है। कंपनी के मुताबिक, आने वाले अपडेट में यह विकल्प मिल सकता है।
​
ले लाइव पर लाइव चैनल की घोषणा करतेसमय लेईको ने बताया कि यूजर एक साथ 9 लाइव स्ट्रीम चैनल एक्सेस कर पाएंगे। कंपनी ने युप टीवी के साथ भी साझेदारी की है। जिससे एक्सक्लूसिव युप टीवी कंटेट के अलावा यूजर को 100 प्रीमियम टीवी चैनल का ऑफिर भी मिलेगा।
Advertisement

ले म्यूजिक को हंगामा म्यूजिक द्वारा बनाया गया है और इस पर 22 भाषाओं में 3.5 मिलियन से ज्यादा गाने उपलब्ध हैं। इसके अलावा फुल एचडी वीडियो व 50 से ज्यादा लाइव कॉन्सर्ट का शैड्यूल भी एक्सेस किया जा सकता है। स्ट्रीमिंग सर्विस एड-फ्री है और 320 केबीपीएस ऑडियो ऑफर करती है। यूजर कंटेट को ऑफलाइन भी स्टोर कर पाएंगे। लेईको ने जोर देकर कहा कि गानों और वीडियो को लिए मोड-बेस्ड डिस्कवरी भी मिलेगी।
Advertisement

वहीं लेईको ड्राइव मोबाइल बैकअप से यूजर को 5 टीबी तक की क्लाउड स्टोरेज एक्सेस भी मिलेगा। 490 रुपये प्रति महीने या 4900 रुपये प्रति साल पर लेईको मेंबरशिप को लेकर कंपनी का दावा है कि इसकी वेल्यू 32,000 रुपये है। इस मेंबरशिप में ले विडी, ले लाइव, ले म्यूजुक और लेईको ड्राइव शामिल है। ये सर्विस पहले से लॉन्च हो चुके ले वनएस और ले मैक्स स्मार्टफोन ओवरद-एयर अपडेट के बाद उपलब्ध होगी।
 

ले विडी और ले लाइव को 24 मई को लॉन्च किया जाएगा वहीं ले म्यूजिक और लेईको ड्राइव को 2016 की तीसरी तिमाही में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement
​
लेईको मेंबरशिप से यूजर को रिपयेर केलिए पिकअप सर्विस, कस्टमर केयर पर ग्रीन चैनल, एक्सक्लूसिव डिस्काउंट और रिडीम किए जा सकने वाले कूपन मिलेंगे। फिलहाल लेईको मेंबरशिप एक्सक्लूसिव तौर पर सिर्फ लेईको फोन यूजर के लिए ही है। कंपनी का कहना है कि भविष्य में यह सर्विस दूसरे स्मार्टफोन यूजर के लिए भी शुरू की जाएगी। कंपनी अगले दो महीने के अंदर भारत में स्मार्ट टीवी भी पेश करेगी।
Advertisement
​
लेईको ने भारत में ऑनलाइन स्टोर LeMall.com की भी शुरुआत की। फिलहाल यह अपने बीटा चरण में है। फिलहाल इस पर स्मार्टफोन एक्सेसरी मिल रही है लेकिन कंपनी ने खुलासा किया कि जल्द ही कंपनी स्मार्टफोन भी अपने स्टोर पर बेचेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.