KTC ने लॉन्च किया 32-इंच स्मार्ट Android डिस्प्ले, वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए इसमें है 8MP कैमरा

A32S7 Pro का डिस्प्ले 60Hz IPS LCD पैनल के साथ आता है, जो  3840 x 2160 रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है। पैनल को लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन मिला है। फ्लोर स्टैंड हाइट एडजस्टेबल है और पूरी तरह से रिट्रैक्ट हो सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मई 2024 18:18 IST
ख़ास बातें
  • यह एक 32-इंच डिस्प्ले है, जिसके नीचे एक रिट्रैक्टेबल फ्लोर स्टैंड लगा है
  • शॉप, मॉल, एयरपोर्ट, बस या रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर काम आ सकता है
  • इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है

KTC ने A32S7 Pro Free Screen को चीन में 5,499 युआन (करीब 64,500 रुपये) में लॉन्च किया है

Photo Credit: KTC

KTC ने एक स्मार्ट डिस्प्ले लॉन्च किया है, जो रिट्रैक्टेबल फ्लोर स्टैंड के साथ आता है। इस डिस्प्ले का इस्तेमाल दुकानों पर प्रोडक्ट डिस्प्ले या एयरपोर्ट, बस व रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर आवश्यक जानकारी दिखाने के लिए किया जा सकता है। इतना ही नहीं, इच्छुक लोग इसका अपने घर पर पेंटिंग, फोटो या वीडियो फ्रेम के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नया स्मार्ट डिस्प्ले A32S7 Pro 'Free Screen' के नाम से आता है और यह Android OS चलाता है।

KTC ने A32S7 Pro Free Screen को चीन में 5,499 युआन (करीब 64,500 रुपये) में लॉन्च किया है। यह देश में JD.com के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके भारत में आने की संभावना फिलहाल ना के बराबर है।

KTC A32S7 Pro एक 32-इंच डिस्प्ले है, जिसके नीचे एक रिट्रैक्टेबल फ्लोर स्टैंड लगा है। इस स्टैंड के जरिए इसके किसी भी सतह पर खड़ा किया जा सकता है। यह शॉप, मॉल, एयरपोर्ट, बस या रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर प्रोडक्ट डिस्प्ले या अहम जानकारियां दिखाने के काम आ सकता है। इसके अलावा, इसके कई अन्य उपयोग भी हैं।

A32S7 Pro का स्मार्ट डिस्प्ले 60Hz IPS LCD पैनल के साथ आता है, जो  3840 x 2160 रिजॉल्यूशन सपोर्ट करता है। पैनल को लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन मिला है। फ्लोर स्टैंड हाइट एडजस्टेबल है और पूरी तरह से रिट्रैक्ट हो सकता है। कंपनी का कहना है कि इस स्मार्ट डिस्प्ले में ऑक्टा-कोर RK3588S प्रोसेसर मिलता है, जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
Advertisement

डिस्प्ले Android ऑपरेटिंग सिस्टम चलाता है। इसमें एक 8-मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मिलता है, जिसके जरिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जा सकती है। साउंड के लिए 5W स्पीकर बिल्ट-इन मिलता है। इसमें 9,500mAh की बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिसके चलते इसे कुछ समय के लिए बिना डायरेक्ट करेंट के भी चलाया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: kTC, kTC Display, Smart Display
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  5. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  6. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  7. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  8. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  9. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  10. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.