32 और 43 इंच के सस्ते एंड्रॉयड स्मार्ट TV भारत में लॉन्च करेगी ये कंपनी!

इन टीवी में फ्रेमलेस प्रीमियम डिज़ाइन, अल्ट्रा-ब्राइट डिस्प्ले और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट जैसे फीचर शामिल होंगे। एंड्रॉयड टीवी होने के नाते इसमें Google Play Store के माध्यम से OTT ऐप्स का एक्सेस भी प्राप्त होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 मार्च 2021 11:42 IST
ख़ास बातें
  • itel ने भारत में अक्टूबर 2020 में लॉन्च किए थे 6 नए टीवी
  • अब कंपनी भारत में लाने जा रही है एंड्रॉयड टीवी
  • 32 व 43 इंच के अलावा 55 इंच का भी एंड्रॉयड टीवी लाएगी आईटेल
itel ने पिछले साल अक्टूबर महीने में भारत में अपने एक साथ छह टीवी को लॉन्च किए थे, जिनकी कीमत 8,999 रुपये से शुरू होती थी। लेकिन इनमें से कोई भी एंड्रॉयड टीवी नहीं था, लेकिन अब प्रतीत होता है कि कंपनी अपने स्मार्ट टीवी सेगमेंट को आगे बढ़ाते हुए नए एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी को भारत लाने की तैयारी कर रही है। जी हां, कंपनी इस महीने भारत में अपने दो नए एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी लॉन्च कर सकती है, जिनका साइज़ 32 इंच और 43 इंच होगा। जैसे कि सभी जानते हैं itel अपने किफायती एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के रूप में जानी जाती है, वहीं पिछले साल कंपनी ने बड़े ही किफायती दामों में छह नए टीवी भारत में लॉन्च किए थे। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि भारत में लॉन्च होने वाले नए एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी की कीमत भी काफी सस्ती हो सकती है।

itel मार्च महीने में दो एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी लॉन्च कर सकता है, जो कि 32 इंच और 43 इंच के होंगे। हालांकि, सटिक तारीख का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। इन टीवी में फ्रेमलेस प्रीमियम डिज़ाइन, अल्ट्रा-ब्राइट डिस्प्ले और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट जैसे फीचर शामिल होंगे। एंड्रॉयड टीवी होने के नाते इसमें Google Play Store के माध्यम से OTT ऐप्स का एक्सेस भी प्राप्त होगा, जिसमें आप अमेज़न प्राइम व नेटफ्लिक्स के पॉपुलर शोज़ का लुफ्त उठा सकते हैं।
Advertisement

जैसे कि हमने उल्लेख किया कि कंपनी को किफायती स्मार्टफोन निर्माता कंपनी के तौर पर जाना जाता है, तो ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि कंपनी अपने 32 इंच और 43 इंच के एंड्रॉयड टीवी को भी सस्ते दामों में लॉन्च कर सकती है।

बताया तो यह भी जा रहा है कि कंपनी 55 इंच का भी मॉडल जल्द लाने वाली है, हालांकि इसे कब लॉन्च किया जाएगा, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
Advertisement

गौरतलब है कि कंपनी अपने इस आगामी एंड्रॉयड टीवी लाइनअप के जरिए भारतीय मार्केट में मौजूद किफायती स्मार्ट टीवी ब्रांड्स Mi, Realme और TCL को जबरदस्तक टक्कर देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , itel, itel Tv, itel tv launch india

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.