Infinix लाई 50 और 55 इंच के ‘सस्‍ते’ 4K स्‍मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स, जानें प्राइस

दूसरा टीवी Infinix X3 है। 50 इंच का यह टीवी जल्द फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध होगा। Infinix ने कहा है कि नए X3 स्मार्ट टीवी में बेजल-लेस डिजाइन है।

Infinix लाई 50 और 55 इंच के ‘सस्‍ते’ 4K स्‍मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स, जानें प्राइस

Infinix Zero 55 QLED स्मार्ट टीवी में 55 इंच का 4K (3,840x2,160 पिक्सल) QLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • फेस्टिव सीजन से ठीक पहले हुई लॉन्चिंग
  • इनफ‍िनिक्‍स ने अपने दो टीवी लॉन्‍च किए हैं
  • ये 50 और 55 इंच स्‍क्रीन साइज में लाए गए हैं
विज्ञापन
फेस्टिव सीजन से ठीक पहले तमाम ब्रैंड्स ने अपने प्रोडक्‍ट्स को लॉन्‍च करना शुरू कर दिया है। टेलीविजन एक अहम कैटिगरी है और कंपनियां इस बार बड़े साइज के स्‍मार्ट टीवी पर फोकस कर रही हैं। इनफ‍िनिक्‍स (Infinix) ने अपने दो टीवी लॉन्‍च किए हैं। ये 50 और 55 इंच स्‍क्रीन साइज में आते हैं और 4K डिस्‍प्‍ले को सपोर्ट करते हैं। इनमें पहला है, Infinix Zero 55 QLED स्मार्ट टीवी। इस स्मार्ट टीवी की बिक्री भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। यह 22 सितंबर से उपलब्ध होगा। दूसरा टीवी Infinix X3 है। 50 इंच का यह टीवी जल्द फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध होगा। Infinix ने कहा है कि नए X3 स्मार्ट टीवी में बेजल-लेस डिजाइन है। यह एंटी-ब्लू लाइट एमिशन तकनीक और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है। 
 

Infinix Zero 55 QLED और Infinix X3 50 स्‍मार्ट टीवी के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

Infinix Zero 55 QLED स्मार्ट टीवी की कीमत इंडिया में 34,990 रुपये है। कंपनी ने ऐलान किया है कि इंडिया में इस टीवी की बिक्री 22 सितंबर से फ्लिपकार्ट के जरिए की जाएगी। फ्लिपकार्ट, एक्सिस बैंक कार्ड ट्रांजैक्‍शंस पर 5 फीसदी कैशबैक दे रही है। ऑनलाइन रिटेलर भी इस नए स्मार्ट टीवी पर 11,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रहे हैं। 

कंपनी ने उसकी X3 लाइनअप में Infinix X3 50 इंच को लॉन्‍च किया है। इंडिया में इस स्मार्ट टीवी की कीमत 24,990 रुपये है। यह जल्द ही फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट, एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजैक्‍शंस और आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्‍शंस पर 10 फीसदी तक की छूट दे रहा है, जो 1,750 रुपये तक हो सकती है।
 

Infinix Zero 55 QLED स्‍मार्ट टीवी के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Infinix Zero 55 QLED स्मार्ट टीवी में 55 इंच का 4K (3,840x2,160 पिक्सल) QLED डिस्प्ले है। यह 16:09 के एस्पेक्ट रेश्यो, 60Hz रिफ्रेश रेट जैसी खूबियों से लैस है। इसमें 24W के मैक्सिमम आउटपुट और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ डुअल स्पीकर सेटअप है। यह स्‍मार्ट टीवी, आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉयड R (Android 11) पर चलता है।

यह स्‍मार्ट टीवी एक अनाम क्‍वाड कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसे 1.5GB तक रैम और 16GB तक इनबिल्‍ट स्‍टोरेज है। यह टीवी कई प्री-इंस्‍टॉल्‍ड ऐप्‍स के साथ आता है, जिनमें नेटफ्लिक्‍स, यूट्यूब, डिज्‍नी प्‍लस हॉटस्‍टार और एमेजॉन प्राइम वीडियो शामिल हैं। Infinix Zero 55 QLED स्‍मार्ट टीवी में स्‍क्रीन मिररिंग, ब्‍लूटूथ और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर भी हैं। डुअल-बैंड वाईफाई सपोर्ट कनेक्टिविटी भी मिलती है। साथ ही 3 HDMI पोर्ट और 3 USB पोर्ट दिए गए हैं। 
 

Infinix X3 50 स्‍मार्ट टीवी के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Infinix X3 50 स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड 11 पर चलता है। इसमें 50 इंच का 4K (3,840x2,160 पिक्सल) एलईडी डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्ट टीवी में 94 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्‍यो के साथ बेजल-लेस डिजाइन है। कंपनी के मुताबिक, इसमें एंटी-ब्लू लाइट एमिशन टेक्‍नॉलजी भी दी गई है। Infinix Zero 55 QLED स्‍मार्ट टीवी की तरह ही यह स्‍मार्ट टीवी भी एक अनाम क्‍वाड-कोर प्रोसेसर से पावर्ड है। साथ में 2जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्‍टोरेज मिलता है। Infinix X3 50 स्‍मार्ट टीवी इन-बिल्‍ट क्रोमकास्‍ट को सपोर्ट करता है और एर्गोनॉमिक रिमोट के साथ आता है। इस टीवी में 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, डुअल-बैंड Wi-Fi, एक 3.5mm का ऑडियो जैक, AV इनपुट और ब्‍लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। यह डॉल्‍बी ऑडियो सपोर्ट वाले 24वॉट आउटपुट के डुअल स्‍पीकर सेटअप से लैस है।  
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले55.00 इंच
स्क्रीन टाइपQLED
डाइमेंशन1226mm x 89mm
रिज़ॉल्यूशन4K
ओएसAndroid
स्मार्ट टीवीहां
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले50.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
डाइमेंशन1114.4mm x 89mm
रिज़ॉल्यूशन4K
ओएसAndroid
स्मार्ट टीवीहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »