TV खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्‍दी कीजिए, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम, ये हैं वजहें

बाहरी प्रतिबंधों की वजह से मैन्‍युफैक्‍चरर्स को पर्याप्‍त मात्रा में कच्‍चा माल नहीं मिल पा रहा है ऐसे वह अपना बोझ कस्‍टमर्स के ऊपर डालने को मजबूर हो रहे हैं।

विज्ञापन
अपडेटेड: 14 अप्रैल 2022 19:29 IST
ख़ास बातें
  • यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध इसकी एक वजह है
  • चीन में लगे सख्‍त लॉकडाउन की वजह से भी यह हो सकता है
  • मैन्‍युफैक्‍चरर्स को कच्‍चे माल की सप्‍लाई मिलने में मुश्किल आ रही है

यूक्रेन-रूस संकट के साथ-साथ चीन में लॉकडाउन के कारण कंपनियों को सप्‍लाई से जुड़ी परेशानियां आ रही हैं।

Photo Credit: SPPL

भारत में टीवी मैन्‍युफैक्‍चरर्स मौजूदा लागत और सप्‍लाई से जुड़ी परेशानियों को देखते हुए अपने मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी की योजना बना रहे हैं। कई सोर्सेज ने Gadgets 360 को कन्‍फर्म किया है कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के साथ-साथ चीन में सख्‍त लॉकडाउन समेत ऐसी कई वजहें हैं, जिनकी वजह से कंपनियां आने वाले दिनों में अपने टीवी की कीमत बढ़ाने की योजना बना रही हैं। बाहरी प्रतिबंधों की वजह से मैन्‍युफैक्‍चरर्स को पर्याप्‍त मात्रा में कच्‍चा माल नहीं मिल पा रहा है ऐसे वह अपना बोझ कस्‍टमर्स के ऊपर डालने को मजबूर हो रहे हैं। 

यूक्रेन और रूस के बीच करीब दो महीने से चल रहे संघर्ष ने दुनिया भर की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। हालांकि भारत में टीवी मैन्‍युफैक्‍चरर्स के लिए यह असर बड़ा होता जा रहा है। इसकी वजह यह है कि मार्केट में मौजूद ज्‍यादातर प्‍लेयर्स एंट्री लेवल और बजट मॉडल से रेवेन्‍यू जुटाते हैं। ऐसे में उनके पास काफी मार्जिन होता है। 

यूक्रेन-रूस संकट के साथ-साथ चीन में लॉकडाउन के कारण कंपनियों को सप्‍लाई से जुड़ी परेशानियां आ रही हैं। दूसरी ओर, तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण मैन्‍युफैक्‍चरर्स ने देश में अपने शिपमेंट के लिए ज्‍यादा पेमेंट करना शुरू कर दिया है।  

नोएडा बेस्‍ड मैन्‍युफैक्‍चरर्स, सुपर प्लास्ट्रोनिक्स (SPPL) के CEO अवनीत सिंह मारवाह ने कहा कि रॉ मटीरियल्‍स, सर्विसेज और एंड प्रोडक्‍ट की कीमतों में कम से कम पांच से 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। उनकी कंपनी Blaupunkt, Thomson, Kodak और Westinghouse TV जैसे प्रोडक्‍ट तैयार करती है। 
Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि चीन में लॉकडाउन के कारण जहाज अचानक बंद हो गए हैं। जो चल रहे हैं, वो भी 100 प्रतिशत क्षमता पर काम नहीं कर रहे। इसके चलते शिपिंग में देरी हो रही है। उन्‍होंने कहा कि इसकी वजह से निश्चित रूप से कस्‍टमर्स प्रभावित होंगे। 
Advertisement

SPPL की तरह से भारत में एसर टीवी का ब्रैंड रखने वाली इंडकल टेक्नोलॉजीज भी कुछ समय से सप्‍लाई चेन से जुड़ी समस्‍या का सामना कर रही है। इंडकल टेक्नोलॉजीज के CEO आनंद दुबे ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध ने स्थिति को और खराब कर दिया है क्योंकि ये दोनों देश चिप्स के निर्माण के लिए कच्चे माल के रूप में उपयोग किए जाने वाले कुछ प्रमुख खनिजों के सबसे बड़े उत्पादक हैं।

यह पहली बार नहीं है जब टीवी मार्केट में पिछले कुछ साल में कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। Xiaomi, Samsung, LG और Realme समेत दूसरी कंपनियों ने पिछले साल सभी सेगमेंट में अपने टीवी सेट की कीमतों में लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि की थी। इसके पीछे कोरोना और लॉकडाउन को वजह बताया गया था। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TV, Television, Smart Tv, Price hike, TV price hike
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.