Honor का पहला पॉप-अप कैमरे वाला स्मार्ट टीवी इस दिन होगा भारत में लॉन्च

Honor Vision, Honor Vision Pro Smart TV: Huawei का सब-ब्रांड हॉनर भारत में हॉनर विज़न स्मार्ट टीवी और हॉनर विज़न प्रो स्मार्ट टीवी को लॉन्च करने की तैयारी में है। जानें लेटेस्ट स्मार्ट टीवी के बारे में।

Honor का पहला पॉप-अप कैमरे वाला स्मार्ट टीवी इस दिन होगा भारत में लॉन्च

Honor Vision, Honor Vision Pro Smart TV: हॉनर का पहला पॉप-अप कैमरे वाला स्मार्ट टीवी इस दिन होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
Honor Vision, Honor Vision Pro Smart TV: Huawei का सब-ब्रांड हॉनर भारत में हॉनर विज़न स्मार्ट टीवी और हॉनर विज़न प्रो स्मार्ट टीवी को लॉन्च करने की तैयारी में है। याद करा दें Honor Vision और Honor Vision Pro स्मार्ट टीवी को इस साल अगस्त में चीनी मार्केट में उतारा गया था और ये टीवी HarmonyOS पर चलते हैं और अब हॉनर अपने नए स्मार्ट टीवी को भारत में 14 अक्टूबर को लॉन्च करेगी। हॉनर 14 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित इवेंट में स्मार्ट टीवी मॉडल से पर्दा उठाएगी। हालांकि मीडिया इनवाइट भारत में दोनों मॉडल के लॉन्च की स्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं करता है, लेकिन पॉप-अप कैमरा और हॉनर विज़न ब्रांड के उल्लेख से इस बात की उम्मीद की जा रही है कि कंपनी दोनों मॉडलों को लॉन्च करने की तैयारी में है।
 

Honor Smart TV launch date

हॉनर ने मीडिया इनवाइट में लिखा है कि कंपनी दुनिया का पहला पॉप-अप कैमरे वाला स्मार्ट टीवी Honor Vision से पर्दा उठाने वाली है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हॉनर विज़न और Honor Vision Pro Smart TV एक जैसे प्रोडक्ट होंगे, अंतर केवल पॉप-अप कैमरा, 6 फार-फील्ड माइक्रोफोन, टू एक्सट्रा 10 वॉट स्पीकर्स और प्रो मॉडल में ज्यादा स्टोरेज का होगा।

दोनों स्मार्ट टीवी में 55 इंच 4K (3840 × 2160 पिक्सल) डिस्प्ले, 16:9 आस्पेक्ट रेशियो, 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 400 निट्स ब्राइटनेस और 178 डिग्री व्यूइंग एंगल हैं। दोनों ही हॉनर विजऩ मॉडल में Honghu 818 क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ माली-जी 51 जीपीयू और 2 जीबी रैम है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई 802.11 ए/ बी/ जी/ एन/ एसी, तीन एचडीएमआई पोर्ट, एक यूएसबी 3.0 पोर्ट और एक एथरनेट पोर्ट मिलेंगे। हॉनर विज़न प्रो वेरिएंट में छह 10 वॉट के स्पीकर्स तो वहीं हॉनर विज़न में चार 10 वॉट के स्पीकर्स हैं।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले55.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
डाइमेंशन717.3x1232.4x63.6
रिज़ॉल्यूशन4K
स्मार्ट टीवीहां
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले55.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
डाइमेंशन717.3x1232.4x63.6
रिज़ॉल्यूशन4K
स्मार्ट टीवीहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »