Hisense ने 110 इंच, 116 इंच डिस्प्ले वाले स्मार्ट टीवी लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स

Hisense ने भारतीय बाजार में Hisense UX ULED RGB-MiniLED सीरीज को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अगस्त 2025 12:25 IST
ख़ास बातें
  • Hisense UX ULED RGB-MiniLED सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है।
  • Hisense UX ULED TV में 100 इंच और 116 इंच साइज का ऑप्शन उपलब्ध है।
  • Hisense UX ULED की कीमत 9,99,999 रुपये से 29,99,999 रुपये के बीच है।

Hisense UX ULED RGB-MiniLED सीरीज में 100 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Hisense

Hisense ने भारतीय बाजार में Hisense UX ULED RGB-MiniLED सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में 100 इंच और 116 इंच डिस्प्ले साइज वाले टीवी मौजूद हैं। इन UX ULED टीवी में हजारों डिमिंग जोन में फैली RGB मिनी LED का इस्तेमाल होता है। कंपनी दावा करती है कि यह सिस्टम बेहतर व्यूइंग के लिए एनर्जी एफिशिएंट लाइटिंग और लो ब्लू लाइट प्रदान करता है। इस सीरीज में Hisense का H7 पिक्चर इंजन और 2-TOPS NPU दिया गया है। ये टीवी Hi-View AI Engine X प्रोसेसर से लैस हैं। आइए Hisense UX ULED RGB-MiniLED सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Hisense UX ULED RGB-MiniLED Series Price

Hisense UX ULED RGB-MiniLED सीरीज के मॉडल की कीमत 9,99,999 रुपये से 29,99,999 रुपये के बीच होगी। ये स्मार्ट टीवी बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन और फ्लिपकार्ट के साथ-साथ चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे। हालांकि, ये टीवी बिक्री के लिए कब उपलब्ध होंगे, इसकी घोषणा कंपनी ने अभी तक नहीं की है।

Hisense UX ULED RGB-MiniLED Series Features

Hisense UX ULED TV  में 100 इंच और 116 इंच साइज का ऑप्शन उपलब्ध है। इनमें LCD पैनल और RGB मिनी LED टेक्नोलॉजी के साथ 4K UHD रेजॉल्यूशन है। UX में हजारों डिमिंग जोन में अलग-अलग लाल, हरे और नीले मिनी-LED का उपयोग किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह  BT.2020 कलर स्पेस के 95 प्रतिशत कवरेज प्रदान करता है। डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 8,000 निट्स तक है। ये 3×26-बिट कंट्रोल, पावर-एफिशिएंट ब्राइटनेस और लो ब्लू लाइट के साथ डिमिंग प्रदान करते हैं जो कि आंखों के लिए बेहतर रहता है।

Hisense UX ULED RGB-MiniLED सीरीज पैनटोन एक्यूरेसी के साथ 3D कलर मास्टर प्रो का सपोर्ट करती है। वहीं स्मूथ और विविड प्लेबैक के लिए HDR10+, डॉल्बी विजन IQ, IMAX एन्हांस्ड और MEMC का भी सपोर्ट मिलता है। गेमिंग के लिए इन टीवी में 165Hz गेम मोड अल्ट्रा, VRR और AMD FreeSync प्रीमियम प्रो जैसे फीचर शामिल हैं। वहीं गेम बार रियल-टाइम परफॉर्मेंस मॉनिटरिंग और कंट्रोल प्रदान करता है। UX ULED RGB-MiniLED सीरीज हाई व्यू एआई इंजन X पर चलती है, जिसको लेकर दावा है कि यह रियल-टाइम में पिक्चर, साउंड और पावर यूज को एडजस्ट कर सकती है। इसमें 2-TOPS NPU वाला H7 पिक्चर क्वालिटी प्रोसेसर और ULED कलर रिफाइनमेंट प्रोसेस भी है।

Advertisement

Hisense UX ULED RGB-MiniLED सीरीज में Devialet के साथ मिलकर तैयार किया गया 6.2.2 चैनल वाला CineStage X सराउंड सिस्टम शामिल है, जिसमें टॉप-फायरिंग स्पीकर और एक बिल्ट-इन सबवूफर है। यह हाई क्वालिटी वाले वायरलेस ऑडियो के लिए WiSA SoundSend और eARC का सपोर्ट करता है। यह सीरीज VIDAA स्मार्ट OS पर चलती है जो कि 8 साल तक अपडेट रहता है। यह हिंदी समेत 28 भाषाओं का सपोर्ट करता है। सीरीज सोलर पावर्ड, यूएसबी-सी रिचार्जेबल रिमोट के साथ आती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Hisense

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.