Hisense ने लॉन्च किया AI फीचर्स से लैस Smart TV

Hisense ने आज भारतीय बाजार में अपने Hisense U7Q Mini-LED TV को लॉन्च कर दिया है।

Hisense ने लॉन्च किया AI फीचर्स से लैस Smart TV

Photo Credit: Hisense

Hisense U7Q Mini-LED TV में 100 इंच डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Hisense U7Q Mini-LED TV में नेटिव 144Hz गेम मोड प्रो प्रदान किया जाता है।
  • Hisense U7Q Mini-LED TV में 55, 65, 75, 85 और 100 इंच डिस्प्ले है।
  • Hisense U7Q Mini-LED TV सीरीज की कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
Hisense ने आज भारतीय बाजार में अपने Hisense U7Q Mini-LED TV को लॉन्च कर दिया है। टीवी 5 प्रीमियम साइज जैसे कि 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच, और 100 इंच में उपलब्ध हैं। यह सीरीज एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ इंटेलीजेंट AI प्रोसेसिंग प्रदान करती है, जिससे यूजर्स को एक यूनिक व्यूइंग अनुभव मिलता है। इस प्रीमियम टेलीविजन लाइनअप में हाई-व्यू AI इंजन है, जो रियल टाइम में पिक्चर क्वालिटी, ऑडियो परफॉर्मेंस और एनर्जी को ऑप्टिमाइज करता है। फ्लैगशिप 100 इंच मॉडल में एडवांस हाई-व्यू AI इंजन प्रो है, जो बेहतरीन होम सिनेमा अनुभव के लिए AI मास्टर्ड पिक्चर परफेक्शन प्रदान करता है। आइए Hisense U7Q Mini-LED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Hisense U7Q Mini-LED TV Price


Hisense U7Q सीरीज की कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है। उपलब्धता की बात करें तो ये टीवी आज से ही Amazon, Flipkart समेत ऑफलाइन रिटेलर्स या अन्य नजदीकी स्टोर से खरीदे जा सकते हैं।


Hisense U7Q Mini-LED TV Specification, Features


Hisense U7Q Mini-LED TV में 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच, 85 इंच, और 100 इंच डिस्प्ले का ऑप्शन मिलता है। गेमिंग लवर्स के लिए U7Q का नेटिव 144Hz गेम मोड प्रो है जो कि स्मूथ और ब्लर फ्री गेमप्ले सुनिश्चित करता है। 100 इंच मॉडल 165Hz गेम मोड अल्ट्रा के साथ गेमिंग को बेहतर बनाता है, जिसमें नेटिव 165Hz VRR टेक्नोलॉजी है जो नए गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तैयार है। दोनों कॉन्फिगरेशन टियर-फ्री गेमिंग सेशन के लिए AMD FreeSync प्रीमियम का सपोर्ट करते हैं।

U7Q सीरीज में बिल्ट-इन सबवूफर दिया गया है जो कि इमर्सिव डीप बास प्रदान करता है, जिसे थ्री-डायमेंशनल साउंड के लिए डॉल्बी एटमॉस से सपोर्ट मिलता है। VIDAA स्मार्ट OS एंटरटेनमेंट के लिए आसान, फास्ट और सेफ एक्सेस प्रदान करता है, जो 8 साल तक अपडेट के साथ आता है। VIDAA हिंदी समेत 28 भाषाओं का सपोर्ट करता है। टीवी में गूगल एसिस्टेंट, एलेक्सा और VIDAA वॉयस समेत कई वॉयस एसिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है, जिससे आसान यूजर्स इंटरैक्शन के लिए हैंड्स फ्री कंट्रोल मिलता है।

टेलीविजन में क्वांटम डॉट कलर टेक्नोलॉजी शामिल है, जो विविड कलर के एक अरब से ज्यादा शेड्स प्रदान करती है, जबकि फुल एरे लोकल डिमिंग सटीक बैकलाइटिंग कंट्रोल प्रदान करती है। AI 4K अपस्केलर लो रेजॉल्यूशन वाला कंटेंट प्रदान करता है जो कि लगभग 4K क्वालिटी, HDR10+ एडेप्टिव और डॉल्बी विजन IQ सपोर्ट प्रदान करते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Hisense
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  5. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  9. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  10. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »