Hisense 55 इंच 4K QLED TV भारत में 2GB रैम, 16GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Hisense 55” 4K QLED TV की कीमत 59,999 रुपये है, जो कि Flipkart पर Coming Soon टैग के साथ लिस्ट है। टीवी में आपको मैटल ग्रे सिंगल कलर ऑप्शन मिलेगा। बैंक ऑफर्स की बात करें, तो SBI Credit Cards पर ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

Hisense 55 इंच 4K QLED TV भारत में 2GB रैम, 16GB स्टोरेज के साथ लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Hisense 55” 4K QLED TV में है 2 जीबी रैम
  • टीवी में मौजूद है 24 वॉट स्पीकर
  • यह टीवी क्वाड-कोर Cortex A53 सीपीयू से लैस है
विज्ञापन
HiSense ने भारतीय मार्केट में नया स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है, यह है कंपनी का Hisense 55” 4K QLED TV। जैसे कि नाम से समझ आता है, कंपनी ने इसमें 55 इंच का क्यूएलईडी अल्ट्रा-एचडी डिस्प्ले दिया है। हालांकि, खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी (QDT) के रूप में प्रीमियम फीचर दिया है। बता दें, अब-तक Samsung व कुछ अन्य स्मार्ट टीवी निर्माता कंपनी ही हैं जो अपने स्मार्ट टीवी में क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी फीचर करती हैं। यह टीवी खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध है।
 

Hisense 55” 4K QLED TV price

Hisense 55” 4K QLED TV की कीमत 59,999 रुपये है, जो कि Flipkart पर Coming Soon टैग के साथ लिस्ट है। टीवी में आपको मैटल ग्रे सिंगल कलर ऑप्शन मिलेगा। बैंक ऑफर्स की बात करें, तो SBI Credit Cards पर ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर 10 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। कंपनी ने टीवी पर 2 साल तक की वॉरंटी प्रदान की है।
 

Hisense 55” 4K QLED TV specification

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो Hisense 55” 4K QLED TV में 55 इंच का Ultra HD (4K) (3840 x 2160 पिक्सल) बेजल-लेस डिस्प्ले दिया गया है। यह टीवी Android TV 10 पर चलता है। जैसे कि हमने बताया कंपनी ने इसमें Quantum Dot technology दी है। साथ ही इसमें डॉल्बी विज़न और डॉल्बी अटॉमस का सपोर्ट मौजूद है। स्मार्ट टीवी में full array local dimming सपोर्ट भी मौजूद है, जिसका मतलब यह है कि टीवी में बेहतर कॉनट्रास्ट लेवल देखने को मिलेगा। इसके अलावा, टीवी में शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस देने के लिए डॉल्बी अटॉंमस और डॉल्बी ऑडियो के साथ 24 वॉट के स्पीकर फीचर किए गए हैं।

यह टीवी क्वाड-कोर Cortex A53 सीपीयू और Mali 470M जीपीयू से लैस है। टीवी में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मैमोरी दी गई है।

टीवी में बिल्ट-इन क्रोमकास्ट, गूगल असिस्टेंट, वाई-फाई (डुअल-बैंड) मौजूद है। अन्य स्मार्ट टीवी की तरह इस टीवी में भी गूगल प्ले स्टोर, नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, अमेज़न प्राइम वीडियो, गूगल प्ले मूवी व टीवी जैसी ऐप्स प्री-लोडेड मिलेंगी।

टीवी का डायमेंशन 1227mmx711mmx78mm और भार 14.7 किलोग्राम है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  14. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  15. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  16. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  9. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »