Google Home, Home Mini स्मार्ट स्पीकर जल्द लॉन्च होंगे भारत में

गूगल होम और गूगल होम मिनी स्मार्ट स्पीकर जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे, संभवतः अगले महीने।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 29 मार्च 2018 13:49 IST
ख़ास बातें
  • Google ने अपने स्मार्ट स्पीकर Google Home को 2016 में लॉन्च किया था
  • Google Home Mini की बात करें तो यह अमजे़न ईको डॉट जैसा है
  • गूगल होम और होम मिनी की कीमत को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है
गूगल होम और गूगल होम मिनी स्मार्ट स्पीकर जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे, संभवतः अगले महीने। रेडिंग्टन इंडिया द्वारा अपने रिटेल पार्टनर को दी गई जानकारियों के हवाले से गैजेट्स 360 को पता चला है कि गूगल ने अपने स्मार्ट स्पीकर को भारत में अप्रैल 2018 में लॉन्च करने की योजना बनाई है। याद रहे कि कुछ महीने पहले ही टेक्नोलॉजी कंपनी अमेज़न ने भारतीय मार्केट में ईको, ईको डॉट और ईको प्लस स्मार्ट स्पीकर उतारे थे।

Google ने अपने स्मार्ट स्पीकर Google Home को 2016 में लॉन्च किया था। जहां Amazon के Echo सीरीज़ के स्पीकर एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट के साथ आते हैं, वहीं गूगल होम में गूगल असिस्टेंट से मदद मिलेगी। अगर आप Google Home खरीदते हैं तो आप अपने डिवाइस से इंटरेक्ट कर पाएंगे। इसके लिए सेटअप के दौरान आपको अपनी आवाज़ की पहचान देनी होगी। जैसे ही यह स्पीकर आपकी आवाज़ का आदी हो जाएगा, यह आपके द्वारा दिए गए निर्देशों को आसानी से समझ जाएगा। यह डिवाइस गाने प्ले करने के अलावा आपके घर के भी कई काम कर सकता है। आपके किसी सवाल का भी जवाब मिल जाएगा, जिसके लिए आमतौर पर गूगल पर सर्च करना पड़ता है। Google Home के बेस को बदलने के लिए कई विकल्प हैं।

Google Home Mini की बात करें तो यह अमजे़न ईको डॉट जैसा है। यह रूम में इस्तेमाल करने के लिए बना है। ताकि यह एक घर के अलग-अलग लोगों के लिए गूगल होम की सुविधाएं मुहैया करा सके। इस कॉम्पेक्ट और सस्ते स्पीकर को बीते साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।

फिलहाल, भारत मार्केट में गूगल होम और होम मिनी की कीमत को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है। अमेरिकी मार्केट में Google Home की कीमत 129 डॉलर (करीब 8,400 रुपये) है और Google Home Mini स्मार्ट स्पीकर 49 डॉलर (करीब 3,200 रुपये) में मिलता है। फिलहाल, यह भी पता चल पाया है कि वाई-फाई पर चलने वाले ये स्पीकर सिर्फ ऑफलाइन स्टोर में मिलेंगे या इनकी सेल ऑनलाइन भी होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने फिर बढ़ाया यूजर्स का खर्च! कई सस्ते प्लान हुए बंद, कुछ के बेनिफिट्स भी घटे
  2. Realme 16x 5G हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. टेक्नोलॉजी की उड़ान, ड्रोन बन गया पोस्टमैन! असम में शुरू हुई ड्रोन वाली हाईटेक डाक सर्विस
  4. Vivo S2 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. 8000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 5G की सेल हुई लाइव, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  6. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  7. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  8. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  9. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  10. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.