ओमिक्रॉन का असर! साल की पहली सुपरहीरो फ‍िल्‍म Morbius की रिलीज डेट टली

कोविड के कारण मोरबियस की रिलीज पांच बार टल चुकी है। मार्च 2020 में लॉकडाउन लगने से पहले फ‍िल्‍म की रिलीज डेट जुलाई 2020 के आखिर के लिए रखी गई थी।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 5 जनवरी 2022 12:03 IST
ख़ास बातें
  • फिल्म की रिलीज डेट 28 जनवरी को रखी गई थी
  • मॉर्बियस अब साल 2022 की पहली सुपरहीरो फिल्म नहीं होने वाली है
  • इस साल की पहली सुपरहीरो फ‍िल्‍म अब रॉबर्ट पैटिनसन की द बैटमैन होगी

मार्वल कॉमिक्स के कैरेक्‍टर मोरबियस के नाम से ही इस फ‍िल्‍म का निर्माण हुआ है।

Photo Credit: Jay Maidment/Sony Pictures

कोविड (COVID-19) के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) का असर अब फ‍िल्‍मों की रिलीज पर भी पड़ रहा है। दुनियाभर के देशों में बढ़ रहीं बंदिशों के चलते फ‍िल्‍म निर्माता अपने प्रोजेक्‍ट्स की रिलीज डेटा आगे बढ़ा रहे हैं। हॉलिवुड फ‍िल्‍म  मोरबियस (Morbius) की रिलीज डेट को भी सोनी पिक्‍चर्स ने आगे बढ़ा दिया है। अमेरिकी ऐक्‍टर, जारेड लेटो (Jared Leto) की यह सुपरहीरो किरदार वाली फिल्म 28 जनवरी को रिलीज नहीं होगी। मार्वल कॉमिक्स के कैरेक्‍टर मोरबियस के नाम से ही इस फ‍िल्‍म का निर्माण हुआ है। फ‍िल्‍म की रिलीज डेट अब 1 अप्रैल कर दी गई है। इस वजह से मॉर्बियस साल 2022 की पहली सुपरहीरो फिल्म नहीं होने वाली है। इस साल की पहली सुपरहीरो फ‍िल्‍म अब रॉबर्ट पैटिनसन की द बैटमैन (The Batman) होगी। कोविड की वजह से द बैटमैन की रिलीज नहीं टलती है, तो यह अपने तय समय पर यानी 4 मार्च को सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी। 

कोविड के कारण मोरबियस की रिलीज पांच बार टल चुकी है। मार्च 2020 में लॉकडाउन लगने से पहले फ‍िल्‍म की रिलीज डेट जुलाई 2020 के आखिर के लिए रखी गई थी। इसके बाद फ‍िल्‍म को मार्च 2021 तक टाल दिया गया।  फिर अक्टूबर 2021 और अब जनवरी 2022 तक के लिए मोरबियस की रिलीज डेट आगे खिसकाई गई थी। अब इस फ‍िल्‍म को अप्रैल 2022 में रिलीज करने की तैयारी है। 

इसके मुकाबले टॉम हार्डी स्टारर Venom: Let There Be Carnage अक्‍टूबर 2021 में रिलीज हो चुकी है। Ghostbusters: Afterlife को नवंबर 2021 में रिलीज किया गया और फ‍िर Spider-Man: No Way Home ने दिसंबर में सिनेमाघरों में धूम मचा दी थी। 

खास बात यह है कि Spider-Man: No Way Home ने बॉक्‍स ऑफ‍िस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह  COVID-19 महामारी के दौरान रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्म है और कमाई के मामले में अब तक की 12वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। यह भारत में अब तक की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म है। 
Advertisement

Spider-Man: No Way Home की कामयाबी बताती है कि दर्शक उन फिल्मों के लिए खतरा उठाने को तैयार हैं, जिन्हें वो देखना चाहते हैं। जाहिर है, मॉर्बियस को लेकर उस तरह की चर्चा नहीं है। इसके अलावा, ओमिक्रॉन का दायरा बढ़ रहा है। ऐसे में सोनी पिक्चर्स संभावित रूप से पैसे गंवाने के लिए तैयार नहीं है। 
Advertisement

मॉर्बियस (Morbius) अब 1 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। भारत में यह फ‍िल्‍म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु डब में आएगी।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.