रूस और यूक्रेन में लड़ाई के बीच चीन ने रशिया में बेचें सबसे ज्यादा TV

चीनी कंपनियों के टीवी अब रूस में भी बहुत ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, जी हां इनकी बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है। रूसी पब्लिकेशन इजवेस्टिया के मुताबिक रूस में चीनी कंपनियों के टेलीविजन की सेल डबल हो गई है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जुलाई 2022 12:49 IST
ख़ास बातें
  • चीनी कंपनियों के टीवी अब रूस में भी बहुत ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
  • रूस में चीनी कंपनियों के टेलीविजन की सेल डबल हो गई है।
  • Haier और Xiaomi ने जमकर टीवी की बिक्री की है।
चीनी कंपनियों के टीवी अब रूस में भी बहुत ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, जी हां इनकी बिक्री लगातार बढ़ती जा रही है। रूसी पब्लिकेशन इजवेस्टिया के मुताबिक रूस में चीनी कंपनियों के टेलीविजन की सेल डबल हो गई है। बड़े मार्केट के प्रतिनिधियों ने पब्लिकेशन को बताया है। मई में ई-कॉमर्स रिटेलर Ozon ने बीते साल के इसी महीने के मुकाबले में चाइनीज टीवी की सेल में 96 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की। सबसे लोकप्रिय मॉडल Xiaomi, BBK, Haier, Fusion और Harper थे। 

रिपोर्ट के मुताबिक, चाइनीज कंपनियों द्वारा तैयार टीवी की डिमांड इस साल जनवरी की शुरुआत में बढ़ी। फिर, 2021 में इसी दौरान तुलना में ओजोन पर 40 प्रतिशत अधिक टीवी बेचे गए। बताया जाता है कि यह ट्रेंड LG, Samsung और Sony समेत कई प्रमुख ब्रांड्स से रूस में इलेक्ट्रॉनिक्स की सप्लाई के निलंबन से जुड़ा है। एलजी और सैमसंग जो टेलीविजन सेगमेंट में मार्केट लीडर रहे हैं, अब स्टोर में खोजना आसान नहीं है क्योंकि निर्माताओं ने रूस में डिलीवरी को बंद कर दिया है। इन ब्रांड्स के टीली देश में बिक्री के लिए बने हुए हैं, हालांकि, अधिक कीमतें, अनिश्चित गारंटी और इंपोर्ट की उत्पत्ति चीनी कंपनियों के शिपमेंट में ग्रोथ के लिए जिम्मेदार हैं।
Advertisement

रिपोर्ट में बताया गया है कि Haier ने सेल में 10 गुना ग्रोथ दर्ज की, जिससे कंपनी इस साल सबसे टॉप पर आ गई। चीनी कंपनियों में Xiaomi अभी भी बेचे जाने वाले टीवी की यूनिट्स के मामले में नंबर वन पर है। मार्केटप्लेस के प्रतिनिधियों ने इजवेस्टिया को बताया कि सेल में टॉप 10 में चीनी कंपनियों के सभी गैजेट स्मार्ट टीवी फंक्शन से लैस हैं। उनमें से एक तिहाई में 42 इंच से ज्यादा का स्क्रीन साइज और 4K रेजोल्यूशन है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Chinese Smart TV, Russia, Smart TV

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.