Cellecor QLED Smart TV कंपनी ने तीन साइज में पेश किए हैं।
Photo Credit: fonearena
Cellecor QLED Smart TV 32 इंच, 43 इंच और 55 इंच साइज में पेश किए गए हैं।
Cellecor ने भारत में अपने नए QLED स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। टीवी में JioTele OS दिया गया है। ये टीवी कंपनी ने तीन साइज में पेश किए हैं। टीवी में कंपनी ने क्वांटम ल्यूसेंट डिस्प्ले तकनीक का इस्तेमाल किया है। जिसकी मदद से इनमें बेहतर ब्राइटनेस, रिच कलर, और बेहतर कंट्रास्ट होने का दावा किया गया है। कंपनी का कहना है कि ये टीवी अपनी एडवांस्ड टेक्नोलॉजी की मदद से ओटीटी, लाइव टीवी और गेमिंग का बेहतरीन अनुभव दे सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Cellecor QLED Smart TV कंपनी ने तीन साइज में पेश किए हैं। इनमें 32 इंच, 43 इंच और 55 इंच के टीवी मॉडल उतारे गए हैं। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। साथ ही अन्य रिटेल प्लेटफॉर्म्स पर भी ये खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। टीवी की कीमत 7,999 रुपये से शुरू है।
Cellecor QLED Smart TV में कंपनी ने मॉडर्न लुक देने का प्रयास किया है। टीवी देखने में स्लिम हैं और ये जियो ईकोसिस्टम के साथ इंटीग्रेट होकर आते हैं। ये टीवी क्वांटम ल्यूसेंट डिस्प्ले तकनीक से लैस हैं जिसकी मदद से ये बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी देते हैं। 55 इंच मॉडल में 4K अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन दिया गया है। 43 इंच मॉडल में फुलएचडी रिजॉल्यूशन मिलता है और 32 इंच मॉडल में HD रिजॉल्यूशन मिल जाता है।
Cellecor QLED टीवी में 2 जीबी रैम, और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। टीवी में Netflix, YouTube, JioHotstar, JioSaavn, और JioGames का एक्सेस दिया गया है। साथ ही जियोस्टोर से अन्य ऐप्स का भी एक्सेस पाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए HDMI और USB पोर्ट्स का सपोर्ट दिया गया है। साउंड के लिए इनमें Dolby Audio का सपोर्ट मिल जाता है। चुनिंदा मॉडल्स में वाइस इनेबल्ड ब्लूटूथ स्मार्ट रिमोट सपोर्ट भी मिल जाता है।
कंपनी का कहना है कि टीवी में सरल इंटरफेस दिया गया है जिससे यूजर आसानी से टीवी में नेविगेट कर सकता है, साथ ही रेस्पॉन्सिव परफॉर्मेंस और AI पावर्ड कंटेंट सर्च फीचर मिल जाता है। टीवी में 400 से ज्यादा फ्री टीवी चैनल्स का एक्सेस भी दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन