'कैल्कुलेटर वाली घड़ी' जैसे 6 टेक गैजेट याद हैं आपको?

आज बात ऐसे ही गैजेट्स की, जिन्हें देखकर आपको उस दौर की यादें ताज़ा हो जाएंगी। इन्हें आपने कहीं न कहीं, कभी न कभी ज़रूर इस्तेमाल किया होगा।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2018 18:58 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 6 को जल्द ही लॉन्च किया जाना है
  • वनप्लस 5टी के दोनों वेरिएंटअमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर नहीं उपलब्ध हैं
  • OnePlus के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर भी स्मार्टफोन आउट ऑफ स्टॉक है
90 के दशक में देश के भीतर टेक्नॉलजी रफ्तार पकड़ चुकी थी। नए-नए गैजेट्स की पहुंच बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी शुरू हो गई थी। हमने खेल-खेल में तकनीक को अपनाना शुरू कर दिया था। घड़ी से लेकर वीडियो गेम और कैसेट प्लेयर तक ने लोगों के दिल-दिमाग पर अपना असर छोड़ना शुरू कर दिया था। उस दौर में नामी कंपनियों के साथ-साथ अन्य कंपनियां भी तकनीक के नए उदाहरण लेकर आईं। किसी ने यूनीक डिज़ाइन के दम पर तो किसी ने कम कीमत में बेहतर फीचर देकर ग्राहकों का ध्यान खींचा।

आज बात ऐसे ही गैजेट्स की, जिन्हें देखकर आपको उस दौर की यादें ताज़ा हो जाएंगी। इन्हें आपने कहीं न कहीं, कभी न कभी ज़रूर इस्तेमाल किया होगा। अगर अपने पास नहीं, तो किसी दोस्त के हाथ में इन गैजेट्स को ज़रूर देखा होगा:
Advertisement
 
 

Walkman

एक पोर्टेबल कैसेट प्लेयर के तौर पर  वॉकमैन  ने खूब लोकप्रियता बंटोरी। उस दौर में लोग बेल्ट में वॉकमैन और हेडफोन लगाकर चलते थे। लंबे समय तक वॉकमैन को 'स्टेटस सिंबल' माना जाता रहा। Sony कंपनी के साथ-साथ अन्य कंपनियों ने भी वॉकमैन पर हाथ आज़माया। हर छोटे-बड़े शहर में वॉकमैन ने धूम मचाई और लोगों के बीच यह एक गैजेट के तौर पर खूब पसंद किया गया।
 

Calculator Watch

कैल्कुलेटर से लैस घड़ियों ने 90 के दशक में सभी का ध्यान खींचा था। इन घड़ियों को खास तौर से 'परीक्षा हॉल' में ले जाने पर प्रतिबंध था। इनकी लोकप्रियता आज भले ही कम हो गई हो, लेकिन उस दौर में इन्हें खूब खरीदा गया। आज भी अगर आप इन्हें खरीदना चाहते हैं तो ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर 220 रुपये में खरीद सकते हैं।  
 

Brick Game (Handheld)

ब्रिक गेम 90 के दशक का सबसे बेहतरीन 'टाइम पास' गेम्स में से एक था। दो छोटी बैटरी से लैस इस ब्रिक गेम को लगभग उस दौर में हर किसी ने देखा या इस्तेमाल किया होगा। इस गेम में दो या तीन विकल्प रहते हैं, जिसे बारी-बारी से खेलकर प्वॉइंट्स हासिल किए जाते हैं। कई रंग वेरिएंट में आने वाले इस ब्रिक गेम में नीचे की तरफ मॉडल नंबर लिखा रहता था। ऊपर डिस्प्ले होता था, जिसके हिसाब से फिज़िकल बटन को इस्तेमाल करना होता था।
Advertisement
 

Walky Talky

वॉकी-टॉकी उस दौर के ऐसे खिलौनों में से था, जिसे बच्चों ने खासा पसंद किया। यह दरअसल बच्चों के लिए 'फोन' की कमी को पूरा करता था, जो उन्हें उस उम्र में दिए जाने का चलन नहीं था। इसे ऑन कर 'ओवर ऐंड आउट' का खेल खासा लोकप्रिय रहा। जब तक इनकी बैटरी खत्म नहीं हो जाती थीं, इनके साथ खेलना थमता ही नहीं था।
 

Cassette VideoGames

कैसेट वीडियो गेम का नाम सामने आते ही पहली छवि बनती है, सुपर मारियो, कॉन्ट्रा और डक हंट जैसे गेम्स की। कैसेट वीडियो गेम ने 90 के दशक में जमकर राज किया। कम कीमत वाले इन गेम्स की दीवानगी लोगों के सर चढ़कर बोली। बाद में कैसेट गेम को 'कीबोर्ड' वेरिएंट में लाया जाने लगा। समय के साथ-साथ इनकी जगह प्ले स्टेशन ने ली लेकिन इनकी याद आज भी लोगों के ज़ेहन में ज़िंदा होगी।
 

Sony Playstation (1994)

सोनी साल 2004 में पहला प्ले स्टेशन लेकर आई थी। उस दौर में इस गेमिंग कॉन्सोल ने वीडियो गेम की दुनिया को पूरी तरह से बदलकर रख दिया। उस दौर में जब लोग पीएस को खरीद नहीं पाते थे तो इनके आउटलेट में जाकर पे कर खेलते थे। आज भी 'बाइक सिटी' और 'सैन ऐंड ड्रियाज़' जैसे गेम लोगों को याद हैं, जो इसी प्ले स्टेशन से पहली बार खेलना संभव हुआ था।  
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.