32 से 75 इंच वाले Blaupunkt Smart TV पर Flipkart Big Saving Days सेल में तगड़ा डिस्काउंट, जानें कितनी कम होगी कीमत

Blaupunkt के 32 इंच HD, 43 इंच और 40 इंच FHD, 65 इंच और 50 इंच 4K GTV और 75 QLED पर छूट मिल रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जून 2023 15:51 IST
ख़ास बातें
  • Blaupunkt ने बाजार में अपने नए स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिए हैं।
  • Flipkart Big Saving Days Sale के दौरान ये टीवी बिक्री पर उपलब्ध होंगे।
  • फ्लैगशिप सीरज में Blaupunkt का 75 इंच QLED TV शामिल है।

Blaupunkt 75 inch QLED TV में QLED Ultra HD (4K) डिस्प्ले है।

Photo Credit: Flipkart

Blaupunkt ने बाजार में अपने नए स्मार्ट टीवी पेश कर दिए हैं, जिसमें 32 इंच HD, 43 इंच और 40 इंच FHD, 65 इंच और 50 इंच 4K GTV, 75 QLED शामिल हैं। इन स्मार्ट टीवी को GTV और ई-कॉमर्स साइट Flipkart के साथ साझेदारी में पेश किया गया है। यहां हम आपको Blaupunkt स्मार्ट टीवी पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

फ्लिपकार्ट पर Flipkart Big Saving Days Sale के दौरान ये उपलब्ध होंगे। फ्लिपकार्ट सेल में ग्राहकों को टीवी और एप्लायंसेज पर 75 प्रतिशत छूट दी जाएगी। इसके अलावा ग्राहकों को फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5% कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा HDFC और Kotak बैंक से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। नए Blaupunkt स्मार्ट टीवी की शुरुआती कीमत 6,499 रुपये है। 9 जून से लेकर 14 जून तक चलने वाली Flipkart सेल में ग्राहकों को लाभ मिलेगा।

Blaupunkt 32 इंच Cybersound Realtek Gen 2 की कीमत 10,888 रुपये है। Blaupunkt 40 इंच Cybersound Realtek Gen 2 की कीमत 16,499 रुपये है। Blaupunkt 43 इंच Cybersound Realtek Gen 2 की कीमत 18,499 रुपये है।

इन स्मार्ट टीवी में एडवांस स्पीकर टेक्नोलॉजी के साथ पावरफुल ऑडियो एक्सपीरियंस मिलेगा। इन टीवी में बिल्ट इन Netflix दिया गया है। इन टीवी दो 48W बॉक्स स्पीकर दिए गए हैं जो कि शानदार साउंड प्रदान करते हैं। टीवी में 1GB RAM और 8GB ROM दी गई है। टीवी Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। इसके अलावा टीवी में 3 HDMI और दो USB पोर्ट मिलते हैं, जिनके जरिए लैपटॉप, मोबाइल और कंप्यूटर से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा टीवी में Amazon Video, Zee5, Sony LIV और Voot आदि का एक्सेस मिलता है।
Advertisement
 
बड़े स्क्रीन वाले ग्राहकों के लिए Blaupunkt ने 50 इंच और 65 इंच Google TV उतारे हैं, जिनकी कीमत 28,999 रुपये और 44,444 रुपये है। ये TV 2GB RAM और 16GB ROM से लैस हैं। टीवी MT9062 प्रोसेसर पर काम करते हैं। साउंड सिस्टम के लिए दो 60W डॉल्बी सपोर्ट वाले स्पीकर हैं। 
Advertisement

फ्लैगशिप सीरज में Blaupunkt का 75 इंच QLED TV शामिल है, जिसकी कीमत 99,999 रुपये है। QLED 4K डिस्प्ले वाले डीवी में 1.1 बिलियन कलर्स मिलते हैं। साउंड सेटअप के मामले में टीवी में 4 बिल्ट इन स्पीकर के साथ 60 वॉट डॉल्बी स्टीरियो बॉक्स स्पीकर दिए गए हैं। Advanced ऑडियो टेक्नोलॉजी के लिए HDR 10+, DTS ट्रूसराउंड, डॉल्बी विजन, Dolby एटम्स और Dolby डिजिटल प्लस शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.