Blaupunkt ने 32 इंच स्मार्ट टीवी किया लॉन्च, AI फीचर्स के साथ जानें क्या कुछ है खास
JioTele ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाला Blaupunkt 32 inch Smart TV भारत में आज लॉन्च हुआ है। इस टीवी में Amlogic प्रोसेसर दिया गया है। इस टीवी में 1GB RAM और 8GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। टीवी में स्लीक बेजेल लैस डिजाइन दिया गया है जिसके साथ 36W स्टीरियो बॉक्स स्पीकर्स शामिल हैं। टीवी स्टैंडर्ड, स्पोर्ट, मूवी और म्यूजिक जैसे कई मोड्स का सपोर्ट करता है।