Amazon सेल में आधी कीमत तक सस्ते हो गए Samsung, LG, Redmi के ये 65 इंच 4K स्मार्ट TV

Redmi 4K Ultra HD Android टीवी को सेल में 55,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Amazon सेल में आधी कीमत तक सस्ते हो गए Samsung, LG, Redmi के ये 65 इंच 4K स्मार्ट TV

Photo Credit: Amazon

Amazon सेल में 65 इंच के 4K TV पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Crystal iSmart 4K स्मार्ट TV को सेल में 63,990 रुपये में खरीदें
  • Redmi 4K Ultra HD Android टीवी को सेल में 55,999 रुपये में खरीदें
  • Sansui 4K Ultra HD टीवी को 51,700 रुपये में खरीदा जा सकता है
विज्ञापन
Amazon Great Indian Festival Sale 2023 में होम अप्लायंसेज पर भारी डिस्काउंट चल रहा है। सेल अभी भी जारी है और अगर आप कोई स्मार्ट टीवी इस सेल के दौरान खरीदने का मन बना रहे हैं तो हम आपके लिए बेस्ट डील्स की लिस्ट लेकर आए हैं। सेल में 65 इंच के 4K TV पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही टीवी पर एसबीआई कार्ड के माध्यम से खरीद पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट भी लागू है। यहां पर हम आपको Samsung, LG, Redmi जैसे ब्रैंड्स के कुछ बेहतरीन स्मार्ट टीवी डील्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Samsung Crystal iSmart 4K Ultra HD Smart LED TV 
Samsung Crystal iSmart 4K स्मार्ट TV को सेल में 63,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। टीवी पर 36 प्रतिशत डिस्काउंट है। इसके अलावा SBI कार्ड के माध्यम से खरीद पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट भी लिया जा सकता है जो कि अधिकतम 750 रुपये तक लागू हो सकता है। यह 65 इंची टीवी 4K रिजॉल्यूशन में आता है। इसमें AI स्पीकर का सपोर्ट है। टीवी में नेटफ्लिक्स, यूट्यूब जैसे पॉपुलर ऐप मिलते हैं। 

Redmi 4K Ultra HD Android Smart LED TV X65 (L65M6-RA)
Redmi 4K Ultra HD Android टीवी को सेल में 55,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। टीवी पर 25 प्रतिशत की छूट है। एसबीआई कार्ड के माध्यम से खरीद पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट भी अलग से लिया जा सकता है। इस टीवी में 60Hz का रिफ्रेश रेट है। यह डुअल बैंड वाइ-फाई के साथ आता है, और ब्लूटूथ 5.0 को भी सपोर्ट करता है। Dolby Audio, DTS Virtual X, Dolby Atmos जैसे फीचर इसकी पिक्चर और साउंड क्वालिटी को बढ़ाते हैं।  

LG Smart LED TV (65UR7500PSC)
LG के इस टीवी अमेजन सेल में 63,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। टीवी पर 44 प्रतिशत का डिस्काउंट है। टीवी में 4K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। यह WebOS 23 पर चलता है। टीवी में HDR 10 का सपोर्ट है। साथ ही गेमिंग के शौकीनों के लिए यह गेम ऑप्टिमाइजर मोड के साथ आता है। इसमें कई तरह के ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी में कंट्रोल के लिए AI सपोर्ट भी दिया गया है। 

Sansui 4K Ultra HD Smart QLED Google TV (JSW65GSQLED)
Sansui 4K Ultra HD टीवी को 51,700 रुपये में खरीदा जा सकता है। टीवी पर 35 प्रतिशत की छूट है। यह QLED डिस्प्ले के साथ आता है और 60Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 4K रिजॉल्यूशन दिया गया है। टीवी में Google TV OS का सपोर्ट है। Netflix, Prime Video जैसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग ऐप इसमें साथ आते हैं। इसके अलावा टीवी में HDR10, Dolby Vision, Dolby Atmos का सपोर्ट भी है जिससे कि यह रिच पिक्चर और साउंड एक्सपीरियंस देता है। 

TCL 4K Ultra HD Smart LED Google TV (65P635)
TCL 4K Ultra HD स्मार्ट TV को Amazon सेल में 49,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। टीवी पर 55 प्रतिशत का डिस्काउंट है। यह टीवी Google TV OS पर चलता है। इसमें HDR 10 का सपोर्ट है। साथ ही Netflix, YouTube, Prime Video जैसे ऐप्स का सपोर्ट है। टीवी में कंपनी की ओर से 7 हजार से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट होने की बात कही गई है। वॉयस कमांड के लिए इसमें Google Assistant का सपोर्ट दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »