Amazon Fire TV डिवाइस पर अब Alexa को कमांड दें हिंदी में

इस अपडेट के बाद अब आप Fire TV डिवाइसेस पर Amazon Alexa से हिंदी भाषा में बात कर सकते हैं। अमेज़न के अनुसार, एलेक्सा पर हिंदी भाषा में आप म्यूज़िक, पर्सनेलिटी, स्मार्ट होम, टाइमर व अलार्म, मौसम, न्यूज़, लोकल सर्च, स्कील जैसे कई फीचर्स का अनुभव ले सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 नवंबर 2020 16:00 IST
ख़ास बातें
  • अंग्रेजी के अलावा फायर टीवी पर जुड़ा हिंदी सपोर्ट
  • हिंदी सपोर्ट जुड़ने के बाद भी अंगेजी में जवाब देगा Alexa
  • सितंबर महीने में अमेज़न Alexa app के लिए हिंदी भाषा को जोड़ा था
Amazon Fire TV डिवाइसेस पर अब भारत में Amazon Alexa सपोर्ट हिंदी भाषा में प्राप्त होगा। लेटेस्ट अपडेट के साथ यूज़र्स फायर टीवी डिवाइस, जिसमें Fire TV Stick आदि शामिल है पर Alexa से हिंदी में सवाल कर सकते हैं। यह सपोर्ट एलेक्सा पर मौजूदा अंग्रेजी भाषा के अतिरिक्त जोड़ा गया है। अमेज़न ने हिंदी भाषा सपोर्ट के अलावा, फायर टीवी डिवाइसेस पर Alexa Routines में भी विस्तार किया है। यह नई सुविधा भारत के साथ अन्य ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है, इस सुविधा के साथ यूज़र्स एलेक्सा इंटीग्रेशन का इस्तेमाल करते हुए स्मार्ट होम डिवाइसेस में कई कामों को एग्जिक्यूट कर सकते हैं।

इस अपडेट के बाद अब आप Fire TV डिवाइसेस पर Amazon Alexa से हिंदी भाषा में बात कर सकते हैं। अमेज़न के अनुसार, एलेक्सा पर हिंदी भाषा में आप म्यूज़िक, पर्सनेलिटी, स्मार्ट होम, टाइमर व अलार्म, मौसम, न्यूज़, लोकल सर्च, स्कील जैसे कई फीचर्स का अनुभव ले सकते हैं।

हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इस अपडेट के बाद फायर टीवी पर Alexa केवल हिंदी भाषा में कमांड को समझ सकता है। लेकिन यह वॉयस असिस्टेंट हिंदी भाषा में यूज़र्स से बात नहीं कर सकता। ऐसे में आपके हिंदी सवाल का जवाब एलेक्सा अभी भी अंग्रेजी भाषा में ही देगा। यह Amazon Echo डिवाइसेस के हिंदी भाषा सपोर्ट से अलग है।

Gadgets 360 ने इस संबंध में स्प्ष्टता के लिए अमेज़न से संपर्क साधा है, जैसे ही कंपनी जवाब देगी हम इस खबर के जरिए आपको अपडेट करेंगे।
Advertisement

Fire TV यूज़र्स अंग्रेजी से हिंदी भाषा में स्विच करने के लिए सेटिंग्स में जाकर Preferences पर क्लिक करें यहां आपको Language पर हिंदी भाषा को चुनना होगा। नए यूज़र्स अमेज़न डिवाइस को सेट करते हुए भी हिंदी भाषा का चयन कर सकते हैं।
Advertisement

आपको बता दें, सितंबर महीने में अमेज़न ने एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर Alexa app के लिए हिंदी भाषा को जोड़ा था। अमेरिकी कंपनी ने Amazon Echo डिवाइस के लिए हिंदी सपोर्ट पिछले साल सितंबर में पेश किया था।  

हिंदी भाषा के अलावा फायर टीवी डिवाइस में Alexa Routines की क्षमता भी पेश की गई है। इससे यूज़र्स फायर टीवी डिवाइस को किसी निश्चित समय पर ऑन करने या स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल करने जैसे कई काम कर सकते हैं।
Advertisement

उदाहरण के लिए, आप एलेक्सा रूटिन बना सकते हैं, तो ऐसे में जब भी आप कहेंगे “Alexa, I'm getting a snack” एलेक्सा आपके फायर टीवी कॉन्टेंट को पॉज़ करके स्मार्ट लाइट्स को ऑन कर देगा। इसके अलावा, आप “I'm back” से भी रूटिन बना सकते हैं, तो जब भी आप ये शब्द बोलेंगे, तो स्मार्ट लाइट अपने आप ऑफ हो जाएंगी और पॉज़ कॉन्टेंट प्ले हो जाएगा।
Advertisement

साथ ही आप “Alexa, time for bed” शब्दों का एलेक्सा रूटिन बनाते हुए फायर टीवी डिवाइस को ऑफ करवा सकते हैं और स्मार्ट लाइट्स को कम कर सकते हैं।

Alexa app का इस्तेमाल करते हुए कई रूटिन को सेट किया जा सकता है। अपने एलेक्सा ऐप के रूटिन सेटअप पेज में जाकर आप देख सकते हैं कि कौन-से फायर टीवी डिवाइस आपके रूटिन में शामिल हैं। आप सेटिंग्स फिर TV & Video में जाकर Fire TV में अपने फायर टीवी डिवाइस को एलेक्सा ऐप से लिंक कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon Alexa, Alexa, Fire TV, Amazon Fire TV, Alexa Routines, Amazon
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  2. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  8. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  9. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  10. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.