• होम
  • google
  • ख़बरें
  • Tokyo Paralympic 2020: Google ने एक बार फिर पेश किया मज़ेदार गेम्स से भरा खास doodle

Tokyo Paralympic 2020: Google ने एक बार फिर पेश किया मज़ेदार गेम्स से भरा खास doodle

गूगल डूडल में 7 मिनी गेम्स हैं, जिन्हें द्वीप के नक्शे के रूप में दर्शाया गया है। आप नक्शे पर क्लिक करेंगे, तो आपको वो अलग-अलग पड़ाव के गेम्स खेलने को मिलेंगे। इन सात गेम्स में तीरंदाजी, तैराकी, स्केटबॉर्डिंग, क्लाइंबिंग, टेबल टेनिस, रग्बी और मैराथन शामिल हैं।

Tokyo Paralympic 2020: Google ने एक बार फिर पेश किया मज़ेदार गेम्स से भरा खास doodle
ख़ास बातें
  • Google का डूडल Tokyo Paralympic 2020 को है समर्पित
  • Google Doodle में मौजूद हैं 7 गेम्स
  • 5 सितंबर तक चलेंगे टोक्यो पैरालंपिक 2020 गेम्स
विज्ञापन
जुलाई महीने में Tokyo Olympics 2020 की शुरुआत के दौरान Google द्वारा पेश किया गया खास Doodle आपको याद ही होगा, अब एक बार फिर उस डूडल को नए अंदाज में पेश किया गया है। जी हां, दरअसल आज 24 अगस्त से Tokyo Paralympic 2020 की शुरुआत हो रही है। ऐसे में गूगल ने अपने ओलंपिक थीम पर आधारित मिनी गेम डूडल के साथ वापसी की है। इस खास डूडल की खासियत यह है कि इसके जरिए आप मिनी गेम्स खेलकर अपना मनोरंजन कर सकते हैं। आपको बता दें, टोक्यो पैरालंपिक गेम्स का आयोजन 24 अगस्त 2021 से 5 सितंबर 2021 तक होगा।

जैसे ही आज आप कुछ सर्च करने के लिए Google का सर्च पेज खोलेंगे, तो आपको यह खास Doodle नज़र आएगा। इस गूगल में आपको Google के नीचे एक द्वीप देखने को मिल रहा है, जिसपर यह डूडल गेम आधारित है। वहीं, गेम को खेलने के इच्छुक यूज़र्स के लिए बीचोबीच Play का बटन दिया गया है। जैसे कि आप प्ले के बटन को दबाते हैं, तो आपके सामने एक वीडियो प्ले हो जाती है। वीडियो में देखेंगे कि गेम का मेन कैरेक्टर सुमद्र से होते हुए एक द्वीप पर पहुंचता है।

वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें जापान को दिखाया गया है, वहीं वीडियो में द्वीप पर एक समारोह को खेलों के समारोह के रूप में चित्रित किया गया है।

गूगल डूडल में 7 मिनी गेम्स हैं, जिन्हें द्वीप के नक्शे के रूप में दर्शाया गया है। आप नक्शे पर क्लिक करेंगे, तो आपको वो अलग-अलग पड़ाव के गेम्स खेलने को मिलेंगे। इन सात गेम्स में तीरंदाजी, तैराकी, स्केटबॉर्डिंग, क्लाइंबिंग, टेबल टेनिस, रग्बी और मैराथन शामिल हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google doodle, Tokyo Paralympic 2020 google doodle
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »